Mutual Fund : ये फंड है रिटर्न मशीन, हर कसौटी पर खरा उतर पैसा लगाने वालों का कर दिया मालामाल

नई दिल्ली. आप भी अगर किसी ऐसे म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना चाहते हैं जिसने लगातार साल दर साल धाकड़ रिटर्न दिया है तो फिर मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड से बेहतर कुछ भी नहीं है. इस फंड ने 1 साल, 3 साल, 5 साल, 7 साल और 10 साल के दौरान यानी हर फेज में अपने बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई (NIFTY Midcap 150 TRI) को रिटर्न देने में पीछे किया है. अगर कहें की यह फंड नहीं, रिटर्न मशीन है, तो भी गलत नहीं होगा. आज से 11 साल पहले लॉन्च हुआ ये फंड आज भी स्टार परफॉर्मर बना हुआ है. जून 2025 तक फंड का AUM ₹33,053 करोड़ के पार पहुंच चुका है. डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो सिर्फ 0.70% है, जो बताता है कि निवेशकों का पैसा सही दिशा में जा रहा है, न कि फीस में कट रहा.
इस फंड ने 11 साल में एकमुश्त निवेश करने वालों का पैसा 12 गुना बढ़ा दिया है. वहीं 10 हजार रुपये की एसआईपी को 58 लाख रुपये में बदल (SIP Return) दिया है. मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है. इसकी स्ट्रेटजी, स्टॉक सिलेक्शन और रिस्क मैनेजमेंट ने इसे मिडकैप स्पेस का बेताज बादशाह बना दिया है. अगर आप रिटर्न के साथ स्थिरता चाहते हैं, तो यह फंड आपके पोर्टफोलियो में ‘हीरो’ बन सकता है. इसे वैल्यू रिसर्च पर 5 स्टार रेटिंग मिली है.
फंड का रिटर्न
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड में एकमुश्त पैसा लगाने वालों को 1 साल 10.61% रिटर्न मिला है और इस तरह 1 साल में 1 लाख रुपये की वैल्यू 1,10,610 रुपये हो गई. तीन का रिटर्न 36.79% रहा है और 3 साल में 1 लाख रुपये बढकर 2,55,930 रुपये हो गए हैं. 5 साल इस फंड ने 38.45% सालाना का रिटर्न दिया है और 5 साल में 1 लाख रुपये की वैल्यू 5,08,650 रुपये हो गई है. 7 साल में 23.96% तो दस साल में 19.27% रिटर्न दिया है. 11 साल में SIP का एनुअलाइज्ड रिटर्न फीसदी रहा है. 22.22% इस फंड में हर महीने लगाए गए 10 हजार रुपये की वैल्यू 11 साल बाद 57,84,341 रुपये हो गई है.
फंड पोर्टफोलियो: इन स्टॉक्स में लगा है ज्यादा पैसा
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड के पोर्टफोलियो में ऐसे मिडकैप स्टॉक्स शामिल हैं, जो अपने-अपने सेक्टर्स में दमदार परफॉर्मर हैं. सबसे बड़ी हिस्सेदारी कोफॉर्ज में है, जो 10.48% के वेटेज के साथ फंड का सबसे अहम स्टॉक है. इसके बाद प्रसिस्टेंट सिस्टम्स 9.60% हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है. ट्रेंट लिमिटेड फंड में 9.39% की भागीदारी रखता है. डिक्सन टेक्नोलॉजीज, की 9.07% कल्याण ज्ववेर्ल्स की 7.57% और पॉलीकैब इंडिया की 5.05% हिस्सेदारी है.
टॉप सेक्टर्स जिनमें लगा है फंड का पैसा
सेक्टर वाइज एक्सपोजर की बात करें तो इस फंड ने सबसे ज्यादा फोकस आईटी – सॉफ्टवेयर सेक्टर पर किया है, जिसकी हिस्सेदारी 21.81% है. इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर 16.63% की हिस्सेदारी के साथ आता है, जो भारत के बढ़ते मिडल क्लास की मांग को दर्शाता है. इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स में 11.06% की भागीदारी है, जो मेक इन इंडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को सपोर्ट करता है. रिटेल सेक्टर में भी 9.39% निवेश है. फंड का पैसा टेलिकॉम (3.99%), हेल्थकेयर (3.85%), इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग (2.95%), रियल्टी (2.83%), फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (2.82%), और ऑटो कंपोनेंट (2.66%) जैसे सेक्टर्स में भी लगा है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी म्यूचुअल फंड प्रदर्शन पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)



