Rajasthan

‘मेरे भगवान चले गए…’ धर्मेंद्र के निधन पर जोधपुर का सबसे बड़ा फैन कैसे बिखर गया, पढ़कर दिल दहल जाएगा!

Last Updated:November 24, 2025, 20:54 IST

Dharmendra जोधपुर में धर्मेंद्र के सबसे बड़े फैन धर्मेंद्र सिसोदिया उनके निधन की खबर से पूरी तरह टूट गए हैं. 50 साल से ज्यादा समय से वे सुपरस्टार को भगवान की तरह मानते थे और उनके जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाते रहे थे. हजारों फ़ोटोग्राफ़्स का संग्रह रखने वाले सिसोदिया इस बार भी जन्मदिन मनाने की तैयारी में थे, तभी मौत की खबर ने उन्हें सदमे में डाल दिया. वे कहते हैं कि उनके लिए अब मंदिर का भगवान चला गया और जीवन खाली सा हो गया है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. हिंदी सिनेमा के 90 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है. लेकिन इस दुःख का सबसे गहरा असर जोधपुर के रहने वाले धर्मेंद्र सिसोदिया पर हुआ है, जो पिछले कई दशकों से धर्मेंद्र के सबसे बड़े फेन के रूप में जाने जाते थे. धर्मेंद्र सिसोदिया हर साल सुपरस्टार धर्मेंद्र के जन्मदिन को घर पर उत्सव की तरह मानते थे. इस बार भी उन्होंने उनके जन्मदिन की पूरी तैयारी करके रखी थी. लेकिन, उनके जन्मदिन से पहले ही उनकी मौत की खबर ने धर्मेंद्र सिसोदिया को सदमे में डाल दिया.

धर्मेंद्र सिसोदिया ने बताया कि 1974 से धर्मेंद्र को अपना आदर्श और अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा मानते रहे. सिसोदिया कहते हैं कि उनके लिए धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि भगवान की तरह थे एक ऐसी शक्ति, जिसने उनके जीवन को दिशा और खुशी दी. सिसोदिया बताते हैं कि उनके पास धर्मेंद्र के 5 से 6 हजार से भी ज्यादा फ़ोटोग्राफ़्स का संग्रह है, जिन्हें उन्होंने सालों की मेहनत, प्यार और जुनून से संभालकर रखा.

कई बार सुपरस्टार धर्मेंद्र से मिल चुकेवे कहते हैं, ऐसा कोई फोटो नहीं है तो मेरे पास नहीं है… धर्मेंद्र सिसोदिया कई बार सुपरस्टार धर्मेंद्र से मिल चुके हैं. उन्होंने बड़े-बड़े फोटोज़, चुन–चुनकर रखे हुए. उन्हें देखकर धर्मेंद्र बहुत खुश होते थे, मुझे प्यार से आशीर्वाद देते थे और कहते थे जीते रहो बेटे, खुश रहो. सिसोदिया भावुक होकर बताते हैं कि कई बार धर्मेंद्र उनसे उनके परिवार के बारे में पूछते थे और फ़ोटोग्राफ़्स पर ऑटोग्राफ देते समय बेहद आत्मीयता दिखाते थे. वो पूछते थेये तेरी बिटिया है? ये कौन है? मेरे बड़े भाइयों जैसे थे. फ़ोटोग्राफ़्स पकड़कर प्यार से आशीर्वाद देते थे.

उत्सव की तरह मनाते थे जन्मदिनधर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही सिसोदिया पूरी तरह टूट गए है. उन्होंने कहा मेरी ज़िंदगी में एक भगवान थे, वो देवता थे. अब जब भगवान मंदिर से बाहर चले जाते हैं तो मंदिर खाली हो जाता है. वही हाल मेरा हो गया है. अब किससे मिली? किसके पास जाऊ? मेरे लिए भगवान ही नहीं रहे तो फिर क्या है?. जोधपुर के इस फैन के लिए यह दुख इसलिए और गहरा है क्योंकि वे 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही सुपरस्टार धर्मेंद्र का स्वर्गवास हो गया. सिसोदिया की आंखों में नम आसू और आवाज़ में टूटन साफ झलकती है. वे कहते हैं, मैं सोच रहा था कि अपने गुरु से मिलना है, लेकिन अब किससे मिलू? भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, बस यही दुआ है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 24, 2025, 20:54 IST

homerajasthan

6000 फोटो, 5 दशक की दीवानगी…धर्मेंद्र के निधन पर बिखरा जोधपुर का सबसे बड़ा फैन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj