Rajasthan

नफिर बदला सीकर का मौसम, तेज आंधी और बारिश से सर्दी बढ़ी, आज भी अलर्ट जारी 

Agency: Rajasthan

Last Updated:February 20, 2025, 11:21 IST

सीकर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हुआ, तेज बारिश और हवाओं से तापमान गिरा है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है. इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.X
सीकर
सीकर में बारिश हुई 

हाइलाइट्स

सीकर में तेज आंधी और बारिश से तापमान गिरा.किसानों की फसलों को नुकसान, चिंता बढ़ी.आज भी सीकर में मौसम विभाग का अलर्ट जारी.

सीकर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शेखावाटी का मौसम अप्रैल में जाकर फिर फरवरी में लौट आया है. यानी, तेज गर्मी के बाद बारिश के कारण फिर से ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सीकर में बुधवार शाम पांच बजे मौसम बदला और अचानक घने बादल छाने से अंधेरा छा गया. इसके बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और तेज मेघगर्जन के साथ बारिश हुई. जो करीब एक घंटे तक जारी रही. इससे तापमान में भारी गिरावट आई. इससे लोगों ने गर्मी के कारण अलमारी में रखे स्वेटर फिर से निकाल लिए. अंधड़ से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है इस कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. सीकर में मिर्च व प्याज बीज की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ. कई किसानों के खेतों में गेहूं, सरसों व जौ की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के अनुसार अंधड़ से रशीदपुरा, मैलासी, नानी, भढ़ाडर, खुड़ी, आकवा सहित कई जगह पर फसलों में खराबा हुआ है. इसके अलावा दांतारामगढ़ में तेज हवा से खेतों में खड़ी आड़ी पड़ गई है. इससे अब किसान परेशान हैं.

फिर सर्दी लौटी फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम 9.5 डिग्री रहा. इसके अलावा रात के तापमान में गिरावट आई. इससे आज सुबह पत्तों पर ओस जम गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज सुबह 6 बजे के आसपास जिला मुख्यालय पर कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई है. इससे सर्दी के स्तर में बढ़ोतरी हुई है.

तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगाजयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज भी बादल छाए रहने के साथ कई जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अगले दो दिन बाद से मौसम शुष्क होने लगेगा. साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मौसम में नए सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव संभव है.


Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

February 20, 2025, 11:21 IST

homerajasthan

Sikar Weather Update: फिर बदला सीकर का मौसम, तेज आंधी और बारिश से सर्दी बढ़ी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj