Rajasthan

Nagaur Moong MSP Purchase Delay News

Last Updated:November 09, 2025, 13:05 IST

Rajasthan Moong MSP 2025: नागौर में मूंग की सरकारी खरीद 20 दिन से लटकी हुई है. गिरदावरी रिपोर्ट के इंतजार में प्रक्रिया रुकी है. 3% से ज्यादा खराब मूंग को एमएसपी (₹8,768) पर नहीं खरीदा जाएगा, जिससे किसानों में बेचैनी है. मंडियों में खराब मूंग के भाव ₹4000 तक गिर गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

नागौर (राजस्थान)। राजस्थान के नागौर जिले में मूंग की फसल बेचने को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है. हर साल की तरह इस बार भी सरकार द्वारा 1 नवंबर से मूंग की खरीद शुरू नहीं की गई है. इस 20 दिन की देरी से किसानों में असमंजस की स्थिति बन गई है. अब यह संभावना जताई जा रही है कि खरीद प्रक्रिया 15 से 20 नवंबर के बीच शुरू की जाएगी, जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

खरीद के लिए 18 अक्टूबर से टोकन काटने का काम शुरू हुआ था, लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया रोक दी गई है. अब तक 20 हजार किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं. सहकारी समिति सचिव सुभाष सिरवा के अनुसार, देरी का मुख्य कारण गिरदावरी रिपोर्ट है. बारिश से फसल को नुकसान होने के कारण दोबारा गिरदावरी करवाई गई थी, जिससे रिपोर्ट आने में समय लग गया.

3% से ज्यादा खराब मूंग नहीं खरीदेगी सरकारइस बार मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹8,768 प्रति क्विंटल तय किया गया है. लेकिन सरकार ने खरीद के लिए साफ मानक रखे हैं — अगर मूंग में 3% तक खराबी है, तो खरीद हो सकती है. 3% से ज्यादा खराबी पर उसे एमएसपी पर नहीं खरीदा जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो सकते हैं.

सरकारी मानकों के अनुसार, मूंग साफ-सुथरी होनी चाहिए, उसमें रंग में बदलाव या नमी नहीं होनी चाहिए — तभी खरीद मान्य होगी.

मंडी में गिरी कीमतें, किसानों को बड़ा नुकसानसरकारी खरीद में देरी और कड़े मानकों का सीधा असर नागौर कृषि उपज मंडी के दामों पर पड़ा है. मंडी में मूंग के दामों में भारी गिरावट आई है. वर्तमान में केवल 20% मूंग अच्छी क्वालिटी की है, जो ₹7500–₹8000 प्रति क्विंटल बिक रही है. जबकि 60% मध्यम क्वालिटी मूंग ₹5500–₹6500 के बीच और 20% खराब मूंग मात्र ₹4000–₹4500 प्रति क्विंटल बिक रही है.

बारिश और नमी के कारण मूंग के रंग में बदलाव आ गया है और कई दाने काले पड़ गए हैं, जिसके कारण किसानों को ₹4000 तक का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Location :

Nagaur,Nagaur,Rajasthan

First Published :

November 09, 2025, 13:05 IST

homeagriculture

गौर में मूंग की खरीद पर 3% का पेंच, मंडी में दाम लुढ़के ₹4000 तक…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj