Rajasthan

Nagaur Top School: ये हैं नागौर के टॉप 5 स्कूल, बच्चों और अभिभावकों की पहली पसंद, कम फीस में मिलती शानदार सुविधाएं

Last Updated:October 18, 2025, 09:22 IST

Nagaur Top 5 School: राजस्थान का नागौर जिला न सिर्फ अपने किलों, महलों और संस्कृति के लिए जाना जाता है, बल्कि अब यह शिक्षा के क्षेत्र में भी एक मजबूत पहचान बना रहा है. यहां के स्कूल आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों और संस्कार पूर्ण शिक्षा प्रणाली के मेल से छात्रों का भविष्य उज्जवल बना रहे हैं. आईए जानते हैं नागौर के उन पांच प्रमुख स्कूलों के बारे में जो अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जाने जाते हैं. एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर

एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर नागौर जिले के गोतन कस्बे में स्थित एक केन्द्रस्तरीय विद्यालय है. यह स्कूल सीबीएसई से संबद्धत‌ है. यहां हास्टल की सुविधा उपलब्ध है. विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, हॉस्टल तथा कला और संगीत की विशेष शिक्षा दी जाती है. यह स्कूल “इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड 2023-24” में राजस्थान में प्रथम और भारत में तीसरे स्थान पर रहा है. यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है और गोतन के साथ-साथ पूरे नागौर जिले का गौरव है.

सेंट एंसेल्म्स स्कूल

सेंट एंसेल्म्स स्कूल नागौर शहर का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है, जो शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देता है. यहां पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल, विज्ञान प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक गतिविधियां और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है “हर बच्चे में छिपी हुई क्षमता को पहचानना और उसे सही दिशा देना.” अनुभवी शिक्षक और अनुशासित वातावरण इस स्कूल की सबसे बड़ी ताकत हैं.

विवेक टेक्नो स्कूल

विवेक टेक्नो स्कूल नागौर जिले का एक आधुनिक और तकनीकी दृष्टि से उन्नत विद्यालय है. यह विद्यालय पूरी तरह अंग्रेज़ी माध्यम में संचालित होता है और यहां स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स, कंप्यूटर लैब, और STEM एक्टिविटीज़ जैसी आधुनिक शिक्षण सुविधाएं मौजूद है. यह स्कूल नागौर के शीर्ष 5 विद्यालयों की सूची में शामिल है. विवेक टेक्नो स्कूल विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है.

डैनियल मेयो स्कूल

डैनियल मेयो स्कूल नागौर के पुराने और प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है, जो अनुशासन और संस्कार की शिक्षा के लिए जाना जाता है. यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाता है. यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, योग, सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रयोगात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इस स्कूल की शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करती है.

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल नागौर के डीडवाना क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध सीबीएसई विद्यालय है. यहां शिक्षण पद्धति नवीनतम तकनीकों पर आधारित है, जहां विद्यार्थियों को केवल किताबों से नहीं, बल्कि सोचने और समझने की कला सिखाई जाती है. विद्यालय में को-करीकुलर एक्टिविटीज़( पढ़ाई के साथ बच्चे का सर्वांगीण विकास करने वाली गतिविधियां), प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध है. यह स्कूल शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मकता को भी बढ़ावा देता है.

First Published :

October 18, 2025, 09:22 IST

homerajasthan

ये हैं नागौर के Top-5 स्कूल, स्टूडेंट्स से लेकर पैरेंट्स की है पहली पसंद

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj