Sports

Nandre Burger Injured: रायपुर वनडे के दौरान आई बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, तीसरे मुकाबले से हो सकता है बाहर

Last Updated:December 03, 2025, 21:43 IST

Nandre Burger Hamstring Injury: साउथ अफ्रीका के स्टार लेफ्ट आर्म पेसर गेंदबाज नांद्रे बर्गर रायपुर में दूसरे वनडे में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए. उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत के चलते काफी दर्द में देखा गया, जिसके बाद वह बॉलिंग नहीं कर पाए. इस चोट के बाद वह तीसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.रायपुर वनडे से आई बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, तीसरे मुकाबले से हो सकता है बाहररायपुर वनडे के दौरान चोटिल हुए नांद्रे बर्गर.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. भारत के खिलाफ रायपुर में बुधवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर चोटिल हो गए. गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है, जिसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए. इस इंजरी के बाद उनके विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस है. वह इस मैच से बाहर हो सकते हैं.

कैसे चोटिल हुए बर्गर?दरअसल, अपने 7वें ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद बर्गर दो बार रन-अप के समय दिक्कत में लगे, जिसके बाद फिर उन्हें अपना दाहिने घुटना पकडे हुए देखा गया. टीम के फिजियो मैदान पर आए जरूर और उनका इलाज किया, लेकिन वह असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. कप्तान एडेन मार्करम ने उस ओवर की बाकी 5 गेंदें डालीं.

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार बर्गर का आकलन किया गया है और वह अभी भी अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में तकलीफ महसूस कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका का मेडिकल स्टाफ उनकी निगरानी करता रहेगा. यह चोट शनिवार को होने वाले तीसरे वनडे के लिए टीम चयन को भी प्रभावित करेगी. मेहमान टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है. कगिसो रबाडा के बाद इस दौरे पर फिटनेस की समस्या से जूझने वाले बर्गर दूसरे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं. रबाडा पसली की चोट के कारण दोनों टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. टीम पहले ही रबाडा और गेराल्ड कोएत्जी के बिना खेल रही है.

बर्गर का चोटों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसमें निचले हिस्से की पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर भी शामिल है, जिसके कारण वह अक्टूबर 2024 से लेकर इस साल सितंबर तक क्रिकेट से दूर रहे थे. बर्गर को इस साल की SA20 लीग के लिए जॉबर्ग सुपर किंग्स ने फिर से साइन किया है. यह टूर्नामेंट बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू हो रहा है, लेकिन इस चोट ने उनकी उपलब्धता पर टीम की चिंता बढ़ा दी है.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 03, 2025, 21:43 IST

homecricket

रायपुर वनडे से आई बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, तीसरे मुकाबले से हो सकता है बाहर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj