Rajasthan

नारकोटिक्स अधिकारी के ड्राइवर का अपहरण, तस्करों ने पैर तोड़कर हाईवे पर फेंका, CCTV वीडियो वायरल

रेवाशंकर रावल/जालोर. जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशा तस्करों ने दिनदहाड़े नारकोटिक्स विभाग के एक ड्राइवर का अपहरण कर लिया और उसके साथ अमानवीय क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि नशा तस्करों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना जालोर के चितलावना थाना क्षेत्र के सिंवाड़ा गांव की है. कुकावास निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई अपनी कार की सर्विस कराने सर्विस सेंटर पहुंचे थे. ओमप्रकाश वर्तमान में मध्यप्रदेश के नीमच में नारकोटिक्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं. सर्विस सेंटर के बाहर वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक वहां एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी आकर रुकी. इन दोनों वाहनों में करीब सात हथियारबंद बदमाश सवार थे.

बदमाशों ने ऐसे दबोच लियाबदमाशों ने ओमप्रकाश को देखते ही पकड़ने की कोशिश की. जान बचाने के लिए ओमप्रकाश पास की दुकानों की ओर भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया. इसके बाद बदमाशों ने जबरन उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल दिया और फौजी रोड की तरफ तेजी से फरार हो गए. यह पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें अपहरण की पूरी तस्वीर साफ दिखाई दे रही है.

जान से मारने की मिली थी धमकीगाड़ी के अंदर बदमाशों ने ओमप्रकाश पर आरोप लगाया कि उसकी मुखबिरी के कारण उनकी डोडा पोस्त की खेप पकड़ी गई है. तस्करों ने ओमप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई. बदमाशों ने ओमप्रकाश के दोनों पैर इतनी बुरी तरह तोड़ दिए कि वह चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं रहा.

इतना ही नहीं, आरोपियों ने ओमप्रकाश से उसका मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोने की अंगूठी और नकद राशि भी लूट ली. करीब एक घंटे तक बदमाश उसे गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे. मारपीट के बाद गुड़ामालानी से कुछ दूरी पर धोरीमन्ना रोड स्थित निमड़ी फांटे के पास हाईवे किनारे उसे अधमरी हालत में फेंक दिया गया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचनाराहगीरों ने जब घायल अवस्था में ओमप्रकाश को देखा तो तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. उसे गंभीर हालत में गुड़ामालानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हैं. फिलहाल ओमप्रकाश का इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj