Natural Skin Glow Home Remedy | Kitchen Beauty Tips | Homemade Beauty Tricks | Glowing Skin Without Products | Natural Skincare at Home | Desi Beauty Tips | Kitchen Ingredients for Skin | Ayurvedic Skin Glow

Last Updated:December 27, 2025, 12:48 IST
Kitchen Beauty Tips: खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं. ये घरेलू उपाय त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं. नियमित उपयोग से स्किन की रंगत सुधरती है और दाग-धब्बों की समस्या भी कम होती है. केमिकल-फ्री होने के कारण ये ट्रिक हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जाती है.
आज के समय में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त क्रीमों के बीच लोग फिर से पारंपरिक घरेलू नुस्खों की ओर लौट रहे हैं. इन्हीं घरेलू उपायों में मलाई और नमक का मिश्रण त्वचा की देखभाल के लिए बेहद कारगर माना जाता है. आयुर्वेद और दादी-नानी के पुराने नुस्खों में इसका खास उल्लेख मिलता है. यह न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि प्राकृतिक नमी बनाए रखने में भी मदद करता है.

दूध की मलाई में प्राकृतिक फैट और विटामिन्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं.वहीं नमक में एंटी-बैक्टीरियल और एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं. जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे या शरीर पर इस्तेमाल किया जाता है, तो यह डेड स्किन हटाने और त्वचा को साफ-सुथरा बनाने में सहायक होता है.

कैसे करता है काम
मलाई त्वचा को सॉफ्ट बनाती है और ड्राइनेस को कम करती है, जबकि नमक त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है. खासतौर पर जिन लोगों को ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स या रूखी त्वचा की समस्या रहती है, उनके लिए यह घरेलू नुस्खा उपयोगी माना जाता है.
Add as Preferred Source on Google

एक चम्मच ताजी मलाई में चुटकी भर बारीक नमक मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से गोलाई में मसाज करें। 2 से 3 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.सप्ताह में एक बार इसका उपयोग करना पर्याप्त होता है. इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरा साफ नजर आता है.

फायदे कई
– डेड स्किन हटाने में मदद
– त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है
– टैनिंग और हल्की पिग्मेंटेशन में सहायक
– चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है.

सावधानी भी जरूरी
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव या मुंहासों से ग्रस्त है, तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.अधिक रगड़ने से त्वचा में जलन हो सकती है.

ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घरेलू नुस्खे तभी फायदेमंद होते हैं जब उन्हें सही तरीके और सीमित मात्रा में अपनाया जाए. मलाई और नमक का यह उपाय सस्ता, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध है, जो नियमित देखभाल के साथ त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 27, 2025, 12:48 IST
homelifestyle
किचन में छिपा यह देसी ब्यूटी सीक्रेट देगा चेहरे को नेचुरल और इंस्टेंट ग्लो