Health

Never Do These 5 Things Right After Eating। खाना खाने के बाद की गलत आदतें बढ़ा सकती हैं वजन और पाचन की समस्या.

Last Updated:December 28, 2025, 21:54 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम क्या खाते हैं, इस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद क्या करते हैं, इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. यही छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे शरीर पर असर दिखाने लगती हैं और वजन बढ़ने, पेट निकलने व पाचन खराब होने की वजह बन जाती हैं. अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो खाना खाने के तुरंत बाद की इन आदतों को पहचानना और समय रहते सुधारना बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, फैलने लगेगा शरीरखाना खाने के बाद की आदतें हमारे शरीर पर गहरा असर डालती हैं, लेकिन अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार हम हेल्दी खाना तो खा लेते हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद की गलत आदतें धीरे-धीरे वजन बढ़ने, पेट निकलने और पाचन संबंधी समस्याओं की वजह बन जाती हैं. यही कारण है कि कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद करने से शरीर फैलने लगता है और हमें इसका एहसास भी नहीं होता. अगर समय रहते इन आदतों को नहीं सुधारा गया, तो मोटापा, गैस, एसिडिटी और सुस्ती जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

खाना खाने के बाद की आदतें हमारे शरीर पर गहरा असर डालती हैं, लेकिन अक्सर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार हम हेल्दी खाना तो खा लेते हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद की गलत आदतें धीरे-धीरे वजन बढ़ने, पेट निकलने और पाचन संबंधी समस्याओं की वजह बन जाती हैं. यही कारण है कि कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद करने से शरीर फैलने लगता है और हमें इसका एहसास भी नहीं होता. अगर समय रहते इन आदतों को नहीं सुधारा गया, तो मोटापा, गैस, एसिडिटी और सुस्ती जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना या सो जाना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और खाना सही तरीके से नहीं पच पाता. नतीजतन पेट में गैस, एसिडिटी और फैट जमा होने लगता है.  इसी तरह, भोजन के तुरंत बाद नहाना भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि नहाने से शरीर का ब्लड फ्लो त्वचा की ओर बढ़ जाता है और पाचन तंत्र तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता. इसका असर डाइजेशन पर पड़ता है और लंबे समय में वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है.

कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने लगते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन एंजाइम्स के काम में बाधा डालते हैं और आयरन के अवशोषण को भी कम कर देते हैं.

वहीं कुछ लोग भोजन के बाद तुरंत धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करते हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ये आदतें न सिर्फ वजन बढ़ाती हैं, बल्कि लंबे समय में शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती हैं. खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीना भी एक आम लेकिन गलत आदत है. इससे पाचन रस पतले हो जाते हैं और खाना सही से नहीं पच पाता.

About the AuthorVividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

First Published :

December 28, 2025, 21:52 IST

homelifestyle

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, फैलने लगेगा शरीर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj