Tech

never put rupees bank notes at the back of your phone cover know danger can lead to fire-क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे, 90% लोग कर रहे गलती

Last Updated:August 17, 2025, 14:07 IST

मोबाइल कवर में नोट और कार्ड रखना खतरनाक साबित हो सकता है. ये आदत न सिर्फ फोन को ओवरहीट करती है बल्कि आग लगने और धमाका होने का भी खतरा बढ़ा देती है. जानिए क्यों मोबाइल कवर के अंदर नोट और कार्ड रखना सेफ नहीं होता है.क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे

आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां AI टेक्नोलॉजी और मोबाइल फोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. हर किसी के पास स्मार्टफोन है, जिससे वह न सिर्फ जानकारी हासिल करता है बल्कि दुनिया से जुड़ा भी रहता है. स्मार्टफोन अब केवल कॉल या मैसेज तक लिमिटेड नहीं रहे, बल्कि ये हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को भी पूरा करते हैं. लेकिन अक्सर हम एक छोटी-सी गलती कर बैठते हैं, जो हमें भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

हम सबकी आदत होती है कि बाहर जाते समय कम से कम सामान लेकर चलें. इसी वजह से कई लोग मोबाइल कवर के पीछे नोट और ATM/क्रेडिट कार्ड रखने लगते हैं. ऐसा करना आसान तो लगता है, लेकिन ये बेहद खतरनाक हो सकता है. अक्सर खबरें आती हैं कि मोबाइल फोन फट गया या उसमें आग लग गई. इसके पीछे कई बार हमारी ये लापरवाही भी जिम्मेदार होती है.

दरअसल मोबाइल ज़्यादा गर्म होने पर यह समस्या बढ़ जाती है. फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना, तेज़ आवाज़ में गाने सुनना, लगातार चार्ज करना या फिर वायरलेस चार्जिंग का इस्तेमाल करना मोबाइल में मैग्नेटिक फील्ड पैदा करता है. ये मैग्नेटिक फील्ड क्रेडिट या डेबिट कार्ड के मैग्नेटिक स्ट्राइप डेटा को खराब कर सकती है.

फोन का प्रोसेसर या बैटरी भी ओवरलोड होने पर आग पकड़ सकती है. इसके अलावा अगर आप गलत या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो भी बैटरी के फटने का खतरा बढ़ जाता है.

करेंसी नोट्स पूरी तरह सेफ नहीं होते. इन पर कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होते हैं, जो फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. ऐसे में फोन के अंदर हीट फंस जाती है और धमाका हो सकता है. यही हाल गलत या नकली मोबाइल कवर का भी होता है, जो गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते.

इसलिए, मोबाइल कवर के अंदर नोट या कार्ड रखना बिल्कुल सेफ नहीं है. असल में तो कवर के अंदर कुछ भी नहीं रखना चाहिए. अगर रखना भी है तो मोबाइल कवर की बजाय अलग से कार्ड होल्डर या वॉलेट इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा.

मोबाइल हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन इसके इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. इसलिए ध्यान रखें मोबाइल कवर में नोट और कार्ड रखने की गलती कभी न करें.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2025, 14:05 IST

hometech

क्या आप भी रखते हैं फोन के कवर में पैसे? खतरा जान लिया तो अभी निकाल फेकेंगे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj