Rajasthan

राजस्थान में महिला सुरक्षा की नई ताकत, जानिए कैसे कालिका यूनिट ने अलवर को बनाया सुरक्षित!

Last Updated:December 16, 2025, 18:07 IST

Alwar News:  राजस्थान में महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राजस्थान सरकार ने सभी जिलों के लिए एक विशेष महिला पुलिस टीम गठित की है. जिसका नाम ‘कालिका यूनिट’ दिया गया जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग, त्वरित कार्रवाई और महिला अपराधों पर सख्त निगरानी करती है.

अलवर. राजस्थान में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सभी जिलों में विशेष महिला पुलिस टीम का गठन किया है. इस टीम को कालिका यूनिट नाम दिया गया है. यह यूनिट भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग, त्वरित कार्रवाई और महिला अपराधों पर सख्त निगरानी करती है. इसके चलते सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ा है.

अलवर शहर में 26 जनवरी 2025 से कालिका यूनिट की शुरुआत की गई. शहर के प्रमुख इलाकों, गर्ल्स स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की लगातार पेट्रोलिंग से मनचलों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है. इसका असर यह है कि अब महिलाएं बिना किसी डर के देर रात तक अपने काम से शहर में आवाजाही कर रही हैं और खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

कालिका यूनिट की सक्रियता से बढ़ा भरोसाकालिका यूनिट के तैनात होने के बाद अलवर शहर में महिलाओं से जुड़ी कई घटनाओं में इस टीम की कार्रवाई प्रभावी साबित हुई है. कई मामलों में पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित रूप से परिजनों से मिलवाया गया है. वहीं कुछ मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है. इससे महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

थानों के साथ मिलकर काम कर रही है यूनिटअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि अलवर शहर में कालिका यूनिट की 10 टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इन टीमों को उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें क्या करना है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है. कालिका यूनिट संबंधित थानों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि अब तक इस यूनिट द्वारा करीब 70 प्रभावी कार्रवाई की जा चुकी हैं. इसके साथ ही गुमशुदा लड़कियों की तलाश कर उन्हें परिजनों से मिलाने में भी यह यूनिट अहम भूमिका निभा रही है.

राजकोप ऐप से तुरंत मिल रही मददपेट्रोलिंग के दौरान कालिका यूनिट की ओर से महिलाओं के मोबाइल फोन में राजकोप ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है. इस ऐप के जरिए महिलाओं को यह जानकारी दी जा रही है कि वे बिना कॉल किए भी तुरंत पुलिस से सहायता ले सकती हैं. अधिकारियों के अनुसार नवंबर माह के अंत तक शहर में 3567 मोबाइल फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाया जा चुका है. इस ऐप में मौजूद नीड हेल्प विकल्प के माध्यम से किसी भी परेशानी की स्थिति में महिलाएं सीधे कालिका यूनिट को मदद के लिए बुला सकती हैं.

जागरूकता और सुरक्षा में निभा रही अहम भूमिकाकालिका यूनिट न केवल गुमशुदा लड़कियों की तलाश में मददगार साबित हो रही है, बल्कि महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने, समझाइश देने और आत्मरक्षा के प्रति सजग करने में भी प्रभावी भूमिका निभा रही है. इससे अलवर शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

December 16, 2025, 18:07 IST

homerajasthan

महिला सुरक्षा की नई ताकत, जानिए कैसे कालिका यूनिट ने अलवर को बनाया सुरक्षित!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj