Rajasthan

रेलवे रिजर्वेशन चार्ट के नए नियम 10 घंटे पहले

Last Updated:December 21, 2025, 13:14 IST

Indian Railways Reservation: भारतीय रेलवे अब ट्रेन रवाना होने से 10 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार करेगा. जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, इस नई व्यवस्था से वेटिंग लिस्ट यात्रियों को स्टेशन पर लंबे इंतज़ार से मुक्ति मिलेगी और वे समय रहते अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक योजना बना सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट में टिकट बनवाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण नवाचार की शुरुआत की है. अब ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट यात्रा से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा. इस निर्णय से विशेष रूप से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रतीक्षा सूची (Waiting List) का टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच जाते थे और घंटों चार्ट बनने अथवा टिकट कंफर्म होने की प्रतीक्षा करते थे.

नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान से 10 घंटे पूर्व ही अपनी टिकट की वर्तमान स्थिति की जानकारी मिल सकेगी. टिकट कंफर्म नहीं होने की स्थिति में यात्री समय रहते वैकल्पिक यात्रा की योजना (जैसे बस या अन्य साधन) बना सकेंगे. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड से जारी गाइडलाइन मिल गई है. उन्होंने कहा कि पहले से रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से वेटिंग लिस्ट यात्रियों को अनावश्यक असुविधा से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा योजना अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेगी.

चार्टिंग की नई समय-सारणी: कब बनेगा आपका चार्ट?रेलवे ने अलग-अलग समय की ट्रेनों के लिए चार्टिंग व्यवस्था को इस प्रकार बांटा है:

सुबह 5:01 से दोपहर 2:00 बजे तक: प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट एक दिन पूर्व रात्रि 8:00 बजे तैयार किया जाएगा.

रात्रि 12:00 से सुबह 5:00 बजे तक: प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट गाड़ी रवाना होने से ठीक 10 घंटे पहले तैयार होगा.

दोपहर 2:01 से रात्रि 11:59 बजे तक: रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पूर्व तैयार कर लिया जाएगा.

यात्रा योजना में समय और स्पष्टतारेलवे का मानना है कि इस संशोधित चार्टिंग प्रणाली से यात्रियों को समय पर सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे उनका कीमती समय बचेगा और यात्रा प्लान में ज्यादा स्पष्टता आएगी. वेटिंग लिस्ट, RAC या कन्फर्म टिकट की स्थिति पहले से पता होने पर यात्री अपने परिवार और कामकाज के हिसाब से बेहतर निर्णय ले सकेंगे. यह कदम डिजिटल रेलवे की दिशा में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 21, 2025, 13:14 IST

homerajasthan

रेलवे की नई गाइडलाइन: वेटिंग लिस्ट यात्रियों को बड़ी राहत, अब 10 घंटे पहले…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj