जालोर में नए साल की शुरुआत ठंड और घने कोहरे के साथ; विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर, मौसम विशेषज्ञ का अलर्ट…

Last Updated:January 02, 2026, 12:30 IST
Dense Fog And Rain In Jalore : नए साल की शुरुआत जालोरवासियों के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई. गुरुवार सुबह जिलेभर में ऐसा कोहरा छाया कि विजिबिलिटी कई इलाकों में महज 10 फीट रह गई. सर्द हवाओं और बारिश ने ठंड का असर और बढ़ा दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.
ख़बरें फटाफट
जालौर : नए साल के पहले दिन जालोर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. गुरुवार सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. खुले मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी घटकर करीब 20 मीटर तक रह गई, जबकि जालोर शहर में कई जगहों पर यह 10 फीट तक सिमट गई. हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा.
सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे. बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और धूप नहीं निकली. शाम करीब चार बजे के बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश शुरू हुई. नए साल की रात जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई. बारिश के चलते कुछ निजी होटलों में आयोजित नए साल के कार्यक्रम भी स्थगित करने पड़े.
घना कोहरा, सर्द हवाओं से जालोर ठिठुरागुरुवार सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण लोग देर तक घरों में ही दुबके नजर आए. सुबह 9 बजे तक सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही. जरूरी काम से बाहर निकले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए. कोहरे और ठंड की वजह से वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही और यातायात प्रभावित हुआ. गुरुवार शाम तक भी कई लोग घरों में ही दुबके नजर आए और ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया. मौसम में यह बदलाव कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है. इसके असर से जालोर जिले के सायला, चितलवाना, सांचौर, बागरा, बागोड़ा, भीनमाल और रानीवाड़ा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई.
तीन दिन और रहेगा ठंड-बारिश का असरतापमान की बात करें तो बुधवार रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि बादल छाए रहने और हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का एहसास बना रहा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी खत्म नहीं हुआ है. अगले तीन दिनों तक जालोर जिले में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Jalor,Rajasthan
First Published :
January 02, 2026, 12:30 IST
homerajasthan
जालोर में कोहरा-बारिश से ठंड बढ़ी, अगले तीन दिन ठंडा मौसम



