अगली बार छठ में ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली स्टेशन जाने की नहीं होगी जरूरत! यहां से चलाई जाएंगी रेल

Railway stations be redeveloped next Diwali. अगली बार जब आप छठ या दिवाली जब आप घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जाएंगे तो नई दिल्ली स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय रेलवे ने मार्च 2026 तक देशभर के छोटे बड़े मिलाकर 100 स्टेशनों को रिडेवलप कर ट्रेनों का ऑपरेशंस शुरू करने का लक्ष्य रखा है. इसमें से करीब 7 बड़े स्टेशन शामिल होंगे. देखें आपका वाला स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल है.
रेल मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी दिलीप कुमार के अनुसार भारतीय रेलवे अमृत भारत स्टेशन के तहत देशभर के 1337 स्टेशनों को रिडेवलप कर रहा है. इनमें करीब 1300 रेलवे स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है. इनमें से 100 से अधिक तैयार हो चुके रेलवे स्टेशन स्टेशनों का पिछले दिनों उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था. इसके अलावा मार्च 2026 से पहले 100 के करीब रेलवे स्टेशन तैयार होने वाले हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी.
ये होंगी सुविधाएं
रिडेवल हो रहे स्टेशनों में रूफ प्लाजा, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट हब, बच्चों के खेलने का स्थान, कियोस्क, लिफ्ट, वेटिंग रूम, फूड कोर्ट, शापिंग मॉल सब कुछ होगा. यानी अगर ट्रेन आने में समय हो तो यात्री शॉपिंग कर सकता है और बच्चे खेल सकते हैं. इनमें से तमाम स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले होंगे.
तैयार होने वाले प्रमुख स्टेशन
तैयार होने वाले स्टेशनों में राजधानी के दो प्रमुख स्टेशन सफदरजंग और बिजवासन हैं, इसका सबसे बड़ा फायदा दिल्ली और आसपास रहने वाले यात्रियों को होगा. दिवाली और छठ के दौरान स्पेशल ट्रेनों को इन स्टेशनों से चलाया जा सकता है, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो. इसके अलावा रामेश्वरम, जैसलमेर, जयपुर का गांधीनगर, जालंधर, चंडीगढ़ तैयार हो जाएंगे और यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे.
इन स्टेशनों की खासियत
राजधानी के दोनों स्टेशन सफदरजंग और बिजवासन अपने आप में अनूठे होंगे. सफदरजंग स्टेशन देश का ऐसा स्टेशन होगा जो ट्रेनों की आवाजाही के साथ बिजनेस हब भी बनेगा. यहां आफिसों में काम करने वाले प्लेटफार्म से उतरकर सीधे आफिस पहुंच सकेंगे. वहीं बिजवासन स्टेशन से मेट्रो और पार्किंग स्काई वे बनेंगे, जिससे यात्री सीधा स्टेशन पहुंच सकेंगे. लोवर ग्राउंड, ग्राउंड और एयर कॉनकोर्स मिलाकर पूरा स्टेशन करीब 30000 वर्ग मीटर विकसित किया जा रहा है.
चंडीगढ़ स्टेशन
चंडीगढ़ स्टेशन देश का पहला माड्यूलर रेलवे स्टेशन होगा. इसका स्ट्रक्चर फैक्ट्रियों में तैयार किया जा रहा है और स्टेशन पर लाकर एसेंबल किया जा रहा है.
रामेश्वरम स्टेशन
रामेश्वरम स्टेशन को धार्मिक महत्व को देखते हुए तैयार किया जा रहा है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए स्टेशन पर रेस्ट रूम और डोरमेट्री बनाए जा रहे हैं, जिससे ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रुकने के लिए उधर न भटकना पड़े.
गांधीनगर जयपुर स्टेशन
पिंक सिटी के नाम से जाने वाला और पर्यटन के लिए मशहूर गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के सबसे बड़े एयर कॉनकॉर्स का बेस तैयार कर दिया गया है. इस बेस के ऊपर अब सिटी सेंटर, कैफे और शॉपिंग सेंटर होंगे. एयर कॉनकॉर्स को इस हिसाब से तैयार किया गया है कि यात्री या विजिटर ऊपर बैठे होंगे और ट्रेनें नीचे से गुजरेंगी.



