Rajasthan

भिवाड़ी मोड़ से तावडू सीमा तक एनएच-919 बनेगा आधुनिक शहरी कॉरिडोर, ट्रैफिक में मिलेगी राहत

Last Updated:January 03, 2026, 21:21 IST

भिवाड़ी मोड़ से तावडू बॉर्डर तक नेशनल हाईवे 919 का 4 किलोमीटर हिस्सा जल्द ही आधुनिक शहरी कॉरिडोर में तब्दील होगा. नए डिवाइडर, 25,000 पौधे, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और चौड़ा मार्ग ट्रैफिक जाम को कम करेंगे और शहर के प्रवेश द्वार को सुंदर बनाएंगे. निर्माण फरवरी 2026 में शुरू होने का लक्ष्य है.

ख़बरें फटाफट

भिवाड़ी से तावडू तक नेशनल हाईवे 919 पर बना आधुनिक ग्रीन कॉरिडोरभिवाड़ी में नेशनल हाईवे 919

अलवर. भिवाड़ी मोड़ से राजस्थान सीमा स्थित तावडू बैरियर तक नेशनल हाईवे 919 को जल्द ही बीड़ा विकसित करने जा रही है, जिससे वाहन चालकों को शहर से निकलते समय कोई दिक्कत न आए. अभी भिवाड़ी मोड़ से बैरियर तक इस सड़क पर काफी ट्रैफिक का दबाव होता है. ऐसे में बीड़ा भिवाड़ी मोड़ से बैरियर तक नेशनल हाईवे 919 के करीब 4 किलोमीटर हिस्से को जल्द ही पूरी तरह बदल देगा, और वाहन चालकों को एक नया मार्ग नजर आएगा.

भिवाड़ी मोड़ से बैरियर चौक तक सड़क के बीच में बनने वाला डिवाइडर करीब डेढ़ फीट ऊंचा और एक मीटर चौड़ा होगा. इस पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा. इसमें लगभग 25,000 पौधे लगाने की योजना बनाई गई है, इससे यह हाईवे ग्रीन अर्बन बेल्ट का रूप लेगा, जिससे शहर का प्रवेश मार्ग न केवल सुंदर दिखेगा बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी.

साढ़े चार करोड़ रुपये हो सकते है खर्च

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी चार किलोमीटर की इस सड़क को आधुनिक शहरी कॉरिडोर बनाने की तैयारी में लगी हुई है. इस पर बीड़ा द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं. बीड़ा अधिकारियों ने शहर सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही मंजूरी (सेंक्शन) भेज दी है. इसके अलावा, बीड़ा भिवाड़ी मोड़ सर्किल को करीब 5.06 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रूप देने की योजना बना रहा है. जैसे ही शहर कॉरिडोर का प्रोजेक्ट मंजूरी प्राप्त करेगा, साल 2025 के दिसंबर के अंतिम सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी 2026 में टेंडर खोला जाएगा. इसके बाद फरवरी में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

भिवाड़ी से हरियाणा के तावडू बॉर्डर तक सड़क के डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. अब नई योजना के तहत इन रेलिंग को हटाकर एक पूर्ण रूप से नया और चौड़ा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. इसके बनने से ट्रैफिक सुचारू होगा और वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी. सड़क किनारे आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 1.87 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. हाईवे के दोनों ओर कुल 400 आधुनिक डेकोरेशन लाइटें लगेंगी.

भिवाड़ी का सबसे व्यस्त वाणिज्यिक मार्ग

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे 919 का 4 किलोमीटर का यह हिस्सा भिवाड़ी का सबसे व्यस्त वाणिज्यिक मार्ग है, जहां डिवाइडर, ग्रीनरी और लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्रैफिक अव्यवस्थित रहता है. इसी समस्या को देखते हुए बीड़ा फर्स्ट फेज में भिवाड़ी मोड़ से बैरियर चौक तक विकास करेगा. वहीं सेकंड फेज में धारूहेड़ा मोड़ से भिवाड़ी मोड़ तक के चार किलोमीटर हिस्से का विकास किया जाएगा. फिलहाल धारूहेड़ा मोड़ से नगीना गार्डन तक जलभराव की समस्या के कारण दूसरा फेज बाद में शुरू होगा.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 21:21 IST

homerajasthan

भिवाड़ी से तावडू तक नेशनल हाईवे 919 पर बना आधुनिक ग्रीन कॉरिडोर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj