National

Nitin Nabin Live: BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज आएंगे दिल्ली, मखाने की खीर से होगा स्वागत

Last Updated:December 15, 2025, 11:10 IST

BJP Working President Nitin Nabin News Live: भाजपा ने युवा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के इस फैसले पर कई जानकार हैरानी जता रहे हैं. नबीन केवल 45 साल हैं और इस उम्र में ही उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. इस बीच उनको खूब बधाइयां मिल रही है. Live: BJP कार्यकारी अध्यक्ष नबीन आज आएंगे दिल्ली, मखाने की खीर से होगा स्वागतनितिन नबीन को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, पीएम नरेंद्र मोदी ने योग्यता को जाति से ऊपर रखा.

BJP Working President Nitin Nabin News Live: बीजेपी ने बिहार सरकार के मंत्री और युवा नेता नितिन नबीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. एक युवा नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से हर कोई हैरान है. उनकी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. नबीन पटना की बांकीपुर सीट से लगातार पांच बार के विधायक हैं. नबीन अपने पिता और पार्टी के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के निधन के कारण खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट से महज 26 साल की उम्र में चुनाव मैदान में उतारे थे. तब से लेकर अब तक वह लगातार जीत रहे हैं. अप्रत्याशित उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए जानी जाने वाली भाजपा के शीर्ष पद के लिए हुए चयन ने एक बार फिर सबको चौंका दिया. नवीन स्वयं अपने निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा से काफी पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक होते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से कई नितिन नबीन पैदा होते हैं.

पीएम से मिलेंगे नितिन नबीन , फ्लाइट हुई लेट

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. कोहरे और फॉग के कारण उनकी फ्लाइल लेट हो गई है. अब वह पटना से ही दोपहर 12 के आसपास रवाना होंगे.

मखाने की खीर से होगा नितिन नबीन का स्वागत

दिल्ली स्थिति भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के भव्य स्वागत के लिए तैयारी चल रही है. उनका मुंह मीठा कराने के लिए खास तौर से मखाने की खीर तैयार की जा रही है. इसके साथ पूरी सब्जी भी तैयार किया जा रहे हैं. तमाम कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है. नितिन नवीन बिहार से आते हैं तो ऐसे में मखाने की खीर खासतौर से यहां तैयार की गई है.

About the Authorसंतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

First Published :

December 15, 2025, 07:16 IST

homenation

Live: BJP कार्यकारी अध्यक्ष नबीन आज आएंगे दिल्ली, मखाने की खीर से होगा स्वागत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj