Rajasthan
एजुकेशन ही नहीं टूरिज्म भी! हाड़ौती ट्रैवल मार्ट से कोटा बनेगा ग्लोबल हॉटस्पॉट

Kota Hadouti Travel Mart: हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के आयोजन से कोटा और पूरे हाड़ौती अंचल में पर्यटन विकास की नई संभावनाएं खुली हैं. इस मंच पर देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और निवेशकों ने भाग लेकर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को जाना. इससे कोटा को सिर्फ एजुकेशन हब ही नहीं बल्कि ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. आयोजन से स्थानीय रोजगार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा मिलेगा.



