Entertainment

सामंथा-राज ही नहीं, इन 3 कपल्स ने तोड़ी उम्र की दीवार, 1 टॉप एक्ट्रेस ने 10 साल 2 महीने छोटे हीरो से की शादी

Last Updated:December 02, 2025, 20:04 IST

सामंथा और राज निदिमोरु की शादी को देखने के बाद लगता है कि बॉलीवुड या अन्य फिल्म इंडस्ट्री में जब प्यार की बात होती है, तो उम्र को लेकर बनी पुरानी धारणाएं बार-बार टूटती नजर आती हैं. आजकल ऐसे कपल्स आम हैं जहां महिला अपने पार्टनर से कई साल बड़ी होती है और उनका रिश्ता दुनिया को चुनौती देता हुआ मजबूत बना रहता है. आज हम बात करेंगे तीन सबसे चर्चित जोड़ियों की.Raj Samantha

साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के 4 साल बाद ‘द फैमिली मैन’ के मेकर राज निदिमोरु से गुपचुप शादी की. हालांकि, दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. सामंथा और राज को कई बार एक साथ स्पॉट किया था. दोनों ने सामंथा के घर पर दिवाली भी साथ में सेलिब्रेट की थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Raj Samantha wedding

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी को लेकर फैंस काफी खुश हैं. सामंथा ने जैसे ही शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, वैसे ही वायरल हो गई. फैंस कमेंट्स कर बधाई देने लगे. सामंथा और राज में लगभग 12 साल का एज गैप है. यहां हम आपको ऐसे 3 और कपल के बारे में बताने, जिन्होंने अपने से छोटे शख्स से शादी की. एक एक्ट्रेस ने तो अपने से भी 10 साल छोटे एक्टर संग शादी की.

Ranbir kapoor

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच 10 साल 6 महीने का एज गैप है. दोनों एक ही इंडस्ट्री के हैं और दोनों की परवरिश फिल्मी माहौल में हुई है. दोनों की पहली मुलाकात 2005 में हुई थी जब आलिया सिर्फ 11 साल की थीं और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ के ऑडिशन के लिए आई थीं. रणबीर तब असिस्टेंट डायरेक्टर थे.

Add as Preferred Source on Google

Ranbir kapoor

आलिया भट्ट बाद में कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें रणबीर से पहली नजर में क्रश हो गया था. असली रोमांस 2018 में शुरू हुआ, जब दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए बुल्गारिया गए. रणबीर ने बाद में बताया कि उन्हें आलिया की सादगी और टैलेंट ने इंप्रेस किया. शादी तक का सफर बहुत प्राइवेट रहा. 2020 के लॉकडाउन में दोनों साथ रहे, आलिया ने रणबीर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड बनाया. 14 अप्रैल 2022 को रणबीर के घर वास्तु में सिर्फ 28 लोगों के सामने सिंपल तरीके से शादी की.

Nick priyanka

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से 10 साल 2 महीने बड़ी हैं. शादी के दौरान दोनों की खूब चर्चा हुई. पहला एज गैप को लेकर, दूसरा इनकी शादी इंटरनेशनल और इंटर-कल्चरल मैरिज की मिसाल बनी. तीसरा दोनों ने जोधपुर में 2018 में डेस्टिनेशन वेडिंग की. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की.

priyanka nick-

प्रियंका चोपड़ा को उम्र के अंतर पर काफी ट्रोल किया गया था. लोगों ने निक को “बच्चा”, “टॉय बॉय” तक कहा. लेकिन प्रियंका ने हर बार मजेदार अंदाज में जवाब दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरे पति मेरी उम्र से 10 साल छोटे हैं, लेकिन वो मुझसे 30 साल बड़े लगते हैं- मैच्योरिटी में!” प्रियंका 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं.

Saif Ali kareena

सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच करीब 10 साल 1 महीने का फर्क है. दोनों ने सबसे पहले फिल्म ‘ओंकारा’ में साथ काम किया. इसके बाद, साल 2007 में आई ‘टशन’ के दौरान दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे शुरू हुए. तब करीना का शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था. सैफ, अमृता अरोड़ा से तलाकशुदा थे और सारा-इब्राहिम के पिता थे.

kareena saif

उम्र और सैफ के पहले से बच्चे होने की वजह से काफी ट्रोलिंग हुई. करीना को “होम-ब्रेकर” तक कहा गया. लेकिन करीना ने कभी परवाह नहीं की. 2012 में दोनों ने साइलेंटली रजिस्टर्ड मैरिज कर ली और लंदन में हनीमून मनाया. 2016 में बेटा तैमूर और 2021 में दूसरा बेटा जहां पैदा हुआ. आज यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और बिंदास जोड़ी मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 02, 2025, 20:04 IST

homeentertainment

इन 3 कपल्स के बड़ा ऐज गैप, 1 एक्ट्रेस ने 10 साल 2 महीने छोटे हीरो से की शादी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj