Now No Need to Buy Cardamom from the Market – Grow Fresh Cardamom at Home with This Easy Method – हिंदी

Last Updated:May 15, 2025, 11:07 IST
Agriculture News: इलायची का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक छोटा गमला या कंटेनर लें. उसमें बगीचे की उपजाऊ मिट्टी और गोबर की खाद को मिलाकर भर दें.अब बाजार से 4 से 5 सूखी इलायची लें. उनके बीज निकालकर छिलका अलग कर …और पढ़ें
बाजार में महंगी बिकने वाली इलायची अब आप घर में भी उगा सकते हैं और शुद्ध, ऑर्गेनिक मसाले का लाभ उठा सकते हैं.घर में इलायची का पौधा लगाना न सिर्फ आसान है. यह जेब पर भारी पड़ती इलायची से छुटकारा पाने का भी बेहतरीन तरीका है. इलायची का पौधा लगाने के लिए ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती, सिर्फ सही विधि और नियमित देखरेख से आप भी अपने घर की बालकनी या छत पर इसे उगा सकते हैं.

<br />इलायची का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक छोटा गमला या कंटेनर लें. उसमें बगीचे की उपजाऊ मिट्टी और गोबर की खाद को मिलाकर भर दें.अब बाजार से 4 से 5 सूखी इलायची लें. उनके बीज निकालकर छिलका अलग कर दें.

इन बीजों को एक कप पानी में 7 से 8 घंटे तक भिगोकर रखें.इसके बाद बीजों को पानी से छान लें और गमले की मिट्टी में हल्के से दबा दें. ऊपर से हल्की भुरभुरी मिट्टी डालें और गमले में पानी की सिंचाई करें.

लगभग दो हफ्तों में बीज अंकुरित होकर छोटे पौधों में बदलने लगते हैं.दो महीने के भीतर पौधा अच्छी तरह से बढ़ने लगता है और नियमित देखभाल से यह फल देने की स्थिति में भी पहुंच सकता है.

<br />अगर आप इलायची के पौधे की ग्रोथ को और तेज करना चाहते हैं तो घर पर ही तैयार की गई ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करें. इसके लिए सब्जियों के छिलके और पके हुए केले के छिलकों को पानी में 8 से 10 घंटे तक भिगोकर रखें. इसके बाद इस पानी को पौधे में डालें। इस खाद में मौजूद पोषक तत्व पौधे की जड़ों को मजबूती देते हैं और जल्दी ग्रोथ में मदद करते हैं.

इलायची का पौधा छायादार जगहों में बेहतर उगता है, इसलिए इसे सीधी धूप से बचाएं. मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन अत्यधिक पानी से भी बचें.समय-समय पर खरपतवार हटाते रहें और महीने में एक बार खाद देना न भूलें.
homeagriculture
घर में आसानी से उगाएं इलायची का पौधा, बचेंगे पैसे और मिलेगा शुद्ध मसाला



