Entertainment

‘अब समय आ चुका है कि…’, सोनू सूद ने सरकार से की अपील, 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया

Last Updated:December 11, 2025, 13:26 IST

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए 16 से कम उम्र के बच्चों पर पड़ रहे गलत प्रभाव को देखते हुए जरूरी कदम उठाए हैं. कई प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की तारीफ की और कहा कि भारत सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए, ताकि बच्चों पर बुरा असर ना पड़े.सोनू की सरकार से अपील, 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडियासोनू सूद का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने फिल्मों की दुनिया में काम करने के अलावा सोशल वर्क से भी अपनी देशभर में पहचान बनाई है. इस बीच ने सोनू सूद ने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर अपनी सरकार से 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को लेकर जरूरी कदम उठाने की अपील की है.

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि भारत को भी ऐसा करना चाहिए. हमारे बच्चे भी असली बचपन जीने के हकदार हैं. उन्हें भी फैमिली के साथ बॉन्ड बनाने का मौका मिलना चाहिए और सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन के एडिक्शन से आजादी.’

सोनू सूद का इंस्टाग्राम पोस्ट.

सोनू सूद ने कहा-सरकार को उठाना चाहिए कदम

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारी सरकार को भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और दुनिया के सामने अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए तो चलिए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज कुछ बेहतर किया जाए.’

बच्चों के लिए कोई ठोस कानून नहीं

हमारे देश में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कोई ठोस कानून नहीं है. सोशल मीडिया पर अडल्ट्री के लिए कानून बनाया है, जिसमें किसी तरह का वीडियो डालने से पहले ‘नॉट फॉर किड्स’ ऑप्शन चूज करना पड़ता है. ये सेटिंग फिर कुछ वीडियो को बच्चों तक पहुंचने से रोकती है लेकिन पूर्ण नियंत्रण नहीं देती. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी पहुंच किसी भी उपभोक्ता तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, इसी साल सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून लागू किया है जिसके तहत सोशल मीडिया की बड़ी कंपनियों को 18 साल से कम उम्र के बच्चों का अकाउंट बनाने से पहले उनके माता-पिता से परमिशन लेनी होगी.

ऑस्ट्रेलिया के कदम की हर तरफ हो रही सराहना

इस नियम से ऑनलाइन डाटा को सुरक्षित रखने पर ज्यादा जोर दिया गया, न कि बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए. ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए इस जरूरी कदम की सराहना हर तरफ हो रही है. सोशल मीडिया की पहुंच इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कोई भी गलत वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई करने की मांग उठती है. हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया और समय रैना के कॉमेडी शो में भी कुछ ऐसा ही देखा गया था. शो में माता-पिता और महिलाओं को लेकर कॉमेडी के नाम पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं, लेकिन ऐसे एपिसोड के प्रसारण और कंटेंट को लेकर देश में कोई नियम नहीं है.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 11, 2025, 13:26 IST

homeentertainment

सोनू की सरकार से अपील, 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj