अब बस में मिलेगी ट्रेन सी सुविधा, PNR नंबर के साथ अब आसान और स्मार्ट होगा सफर

Last Updated:April 21, 2025, 14:21 IST
रोडवेज बसों में अब पीएनआर नंबर से लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा शुरू होगी. यात्री एप से बस की स्थिति, दूरी और आगमन समय देख सकेंगे. पाली जिले की 36 बसें इस सिस्टम से जुड़ी हैं.X

रोडवेज बस स्टैंड पाली
हेमंत लालवानी/पाली- रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब ट्रेन की तरह रोडवेज बसों में भी पीएनआर नंबर मिलेगा. यात्री अब अपने पीएनआर नंबर के ज़रिए यह जान सकेंगे कि उनकी बस कहां है और कितनी देर में डिपो या स्टेशन पर पहुंचेगी.
एप के जरिए मिलेगी लाइव ट्रैकिंगइस सुविधा को शुरू करने के लिए रोडवेज विभाग एक खास एप ‘RSRTC Live’ लॉन्च करने जा रहा है. इस एप के माध्यम से यात्री अपनी बस की लाइव लोकेशन, आगमन का अनुमानित समय और अन्य जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे. यह सिस्टम पूरी तरह ट्रेन की तरह काम करेगा.
पाली की 36 से अधिक बसें बनेंगी हाईटेकपाली जिले से विभिन्न रूटों पर चलने वाली 36 से ज्यादा रोडवेज बसों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है. जयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, जालोर, बाड़मेर और उदयपुर जैसे शहरों की ओर जाने वाली बसें अब लाइव ट्रैकिंग से लैस होंगी.
प्रदेशभर की 2500 बसें होंगी सिस्टम से जुड़ीप्रदेश भर में रोडवेज की कुल 3800 में से अब तक 2170 बसों को इस एप से जोड़ा जा चुका है. पहले चरण में 2500 बसों को लाइव ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने की योजना है। इनमें 2017 के बाद की बनी बसों में GPS सिस्टम लगाया गया है.
टेक्नोलॉजी से यात्रा होगी और आसानयह एप न सिर्फ बस की लोकेशन दिखाएगा, बल्कि यात्रियों को बस की दूरी और आगमन का समय ऑडियो फॉर्मेट और SMS के ज़रिए भी मिलेगा. AI तकनीक के इस्तेमाल से ट्रैफिक और मौसम जैसी रुकावटों के बावजूद यात्रियों को सटीक जानकारी उपलब्ध होगी.
First Published :
April 21, 2025, 14:21 IST
homerajasthan
अब बस में मिलेगी ट्रेन सी सुविधा, PNR नंबर के साथ अब आसान और स्मार्ट होगा सफर



