Rajasthan

नए साल की सुबह बसें लेकर निकले ड्राइवर, फिर जो हुआ उसे देख रह गए हैरान; सड़कों पर अचानक क्यों चलने लगे कटर?

Last Updated:January 02, 2026, 07:09 IST

Pali News: पाली में नए साल की सुबह आरटीओ की टीम ने बसों पर लगे कैरियर और सीढ़ियां हटाई, जिससे कई बस चालक हैरान रह गए. रोडवेज और निजी बसों के संचालकों को 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया गया था. यह कार्रवाई ओवरलोडिंग और ओवर क्राउडिंग से होने वाले हादसों को रोकने के लिए की गई, जिससे बसों का संतुलन बना रहे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ख़बरें फटाफट

पाली. नए साल के स्वागत के बाद सुबह 1 जनवरी की सुबह जैसे ही निजी और रोडवेज बस चालक सड़कों पर बसें लेकर उतरे, तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे हैरान रह गए. अचानक आरटीओ की टीम ने बसों को रोकना शुरू किया और उनके ऊपर लगे कैरियर से लेकर उस पर चढ़ने के लिए लगी सीढ़ियां हटाने का काम किया. यह दृश्य बस संचालकों को हैरान कर देने वाला था. बाद में पता चला कि रोडवेज द्वारा बस संचालकों को 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया गया था कि वे बसों से कैरियर और सीढ़ियां हटा दें, नहीं तो उनके खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी और वही कार्रवाई 1 जनवरी की शुरूआत होते ही देखने को मिली. इसका उद्देश्य यह है कि सड़क हादसों में यह भी कहीं न कहीं कारण बनते हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है.

बसों पर लगे लगेज कैरियर और सीढ़ियां हटाने को लेकर साल के अंतिम दिन बुधवार को बस संचालकों की भारी भीड़ दिखाई दी. दरअसल, जिन बस संचालकों ने 31 दिसंबर के बाद भी कैरियर और सीढ़ियां नहीं हटाई, उनके खिलाफ परिवहन विभाग 1 जनवरी से कार्रवाई करेगा. जानकारी के अनुसार, बसों पर लगे कैरियर पर कई बस चालक अवैध रूप से लगेज ले जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में बसों के ऊपर लगे इन कैरियर पर कई बस ड्राइवर सवारियां तक बिठा लेते हैं. इसके कारण बस का संतुलन बिगड़ता है और हादसे होने का डर रहता है.

बस मालिकों को समय देने के बाद की गई कार्रवाई

राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी बसों के ऊपर लगे कैरियर और उन पर चढ़ने के लिए लगाई गई सीढ़ियां हटवाने के लिए अभियान चलाया और 31 दिसंबर तक बस मालिकों को समय दिया, ताकि वे स्वयं इन्हें हटा सकें. विभाग की ओर से जो बसें नहीं हटाएंगी, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, पाली डिपो में कई रोडवेज बसें ऐसी थीं, जिनके ऊपर कैरियर लगे हुए थे. उन्हें बुधवार को रोडवेज की वर्कशॉप में लाया गया, जहां मैकेनिकों ने कैरियर हटाया.

सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है राज्य सरकार

पाली आरटीओ ओपी बैरवा के अनुसार, कुछ बस संचालक बसों की छत पर यात्रियों को बैठाते हैं और सामान लादते हैं. इससे संतुलन बिगड़ने से हादसों की आशंका रहती है. राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है. ओवरलोडिंग एवं ओवर क्राउडिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 31 दिसंबर तक जो नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

First Published :

January 02, 2026, 07:09 IST

homerajasthan

नए साल की सुबह बसें लेकर निकले ड्राइवर, सड़क पर जो हुआ उसे देख रह गए हैरान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj