Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर: बाड़मेर में कंप्लीट ब्लैकआउट, IAS टीना डाबी ने ड्रोन जमा करने का दिया आदेश, पटाखे भी बैन

Last Updated:May 09, 2025, 17:37 IST

Barmer Blackout News: बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने व्यापारियों से अपील की है कि शाम 5 बजे के बाद सभी बाजार बंद रहेंगे. साथ ही शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कम्प्लीट ब्लैक आउट रहेगा. इतना ही दुपहिया, तिपहिया और…और पढ़ेंबाड़मेर में कंप्लीट ब्लैकआउट, IAS टीना डाबी ने ड्रोन जमा करने का दिया आदेश

ड्रोन पर लगा प्रतिबंध

हाइलाइट्स

बाड़मेर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा.जिला कलेक्टर टीना डाबी ने ड्रोन जमा करने का आदेश दिया.आतिशबाजी और पटाखों पर दो माह का प्रतिबंध लगाया गया.

बाड़मेर. India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. पाकिस्तान की ओर से रात में जैसलमेर से लेकर जम्मू तक कई इलाकों में ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया गया जिसके कारण लोग दहशत में आ गए. पूरे सरहदी इलाके में ब्लैक आउट कर दिया गया है. सीमावर्ती बाड़मेर में भी जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक आदेश जारी कर आतिशबाजी व  पटाखों पर रोक लगाने के साथ ही ड्रोन को जमा करवाने के निर्देश दिए है.

इसके साथ ही बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने व्यापारियों से अपील की है कि शाम 5 बजे के बाद सभी बाजार बंद रहेंगे. साथ ही शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कम्प्लीट ब्लैक आउट रहेगा. इतना ही दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी. यह तीसरी रात है जब ब्लैक आउट लगातार जारी रहेगा.

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने बाड़मेर जिले में आगामी दो माह के लिए आतिशबाजी एवं पटाखों को प्रतिबंधित किया है. यह आदेश सरकारी गतिविधियों सेना, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, होमगार्ड एवं कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियो पर लागू नहीं होगा. इसके अलावा संपूर्ण जिले में ड्रोन संचालन निषेध करते हुए निकटतम पुलिस थानों में ड्रोन जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं. ड्रोन जमा नही करवाने पर ड्रोन संचालको के खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी.

बाड़मेर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को ब्लैकआउट के दौरान घरों में रहने, सभी लाइटें बंद रखने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है. सायरन बजने पर तुरंत घरों में शरण लेने के की अपील की गई है. जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने आदेश जारी किए है कि ब्लैकआउट नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बाड़मेर प्रशासन ने 8 मई से अगले आदेश तक सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है.

7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने बाड़मेर के उत्तरलाई, बीकानेर के नाल और फलोदी में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन्हें नाकाम कर दिया. इसके बाद बीती रात पाकिस्तान ने जैसलमेर में भी ड्रोन व मिसाइल से हमला किया लेकिन भारतीय सेना ने उनका मुँह तोड़ जवाब दिया है.

authorimgनिखिल वर्मा

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे…और पढ़ें

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे… और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

homerajasthan

बाड़मेर में कंप्लीट ब्लैकआउट, IAS टीना डाबी ने ड्रोन जमा करने का दिया आदेश

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj