Rajasthan

जैसलमेर पोखरण में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Last Updated:January 01, 2026, 12:34 IST

Pakistani Intruder Caught by BSF: जैसलमेर के पोखरण बॉर्डर पर BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. कस्तूरी तलाई इलाके से हुई इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और घुसपैठिए से पूछताछ जारी है.

ख़बरें फटाफट

जैसलमेर: पोखरण सीमा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, कस्तूरी तलाई इलाके में..जैसलमेर पोखरण में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पोखरण बटालियन इलाके के कस्तूरी तलाई क्षेत्र में की गई है. पकड़े गए घुसपैठिए से अब देश की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं.

कस्तूरी तलाई में BSF की चौकसी आई कामजानकारी के अनुसार, पोखरण बटालियन के कस्तूरी तलाई इलाके में BSF के जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घुसपैठिए को ललकारा. सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते ही उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया. प्राथमिक जांच में वह पाकिस्तानी नागरिक बताया जा रहा है.

सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा और पूछताछघुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पकड़े गए व्यक्ति के पास से क्या सामग्री बरामद हुई है, इस बारे में अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. वर्तमान में उसे संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि वह किस इरादे से भारतीय सीमा में घुसा था.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 12:34 IST

homerajasthan

जैसलमेर: पोखरण सीमा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, कस्तूरी तलाई इलाके में..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj