पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टली, अफेयर और चैट्स पर आया बयान.

Last Updated:December 07, 2025, 14:20 IST
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. इन दोनों के परिणय सूत्र में बंधने से बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का रिश्ता एक बार फिर मजबूती से जुड़ जाता,लेकिन शादी से ठीक पहले पलाश मुच्छल पर स्मृति को धोखा देने के आरोप लगे जिसके बाद उनकी शादी टल गई थी. अब दोनों ने साफ कर दिया है कि ये शादी टली नहीं बल्कि हमेशा के लिए टूट गई है. स्मृति और पलाश ने 5 साल के रिश्ते के बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं.
स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टूट गई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इस साल के मध्य से अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में थे. पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना करीबन 5 साल से डेट कर रहे थे और इस साल वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कपल शादी के बंधन में बंधने वाला था. स्मृति और पलाश के शादी के फंक्शन्स की धूमधाम से शुरुआत हो गई थी. दोनों सांगली में 23 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधने वाले थे. उनके हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन्स भी हो गए थे, लेकिन 23 नवंबर की सुबह खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से दोनों की शादी को टाल दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में कपल की शादी पोस्टपोन होने की वजह पर कई तरह की चर्चाएं थी. इस बीच रेडिट पर एक यूजर ने मैरी डी कोस्टा नाम की लड़की का चैट शेयर कर सनसनी मचा दी. मैरी के चैट्स से साफ था कि स्मृति मंधाना संग रिश्ते में होते हुए भी पलाश उनके साथ फ्लर्ट कर रहे थे और बार-बार उन्हें अकेले मिलने के लिए बुला रहे थे.
इस बीच पलाश पर शादी में डांस सिखाने आई कोरियोग्राफर संग अफेयर के आरोप भी लग रहे हैं. अब आखिरकार कपल ने अपनी शादी टूटने पर पहला रिएक्शन दिया है.
About the AuthorPranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 07, 2025, 14:20 IST
homeentertainment
‘मैं अब लूंगा एक्शन…’, धोखा-बेवफाई के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पहला रिएक्शन



