Rajasthan

Pali Fair | Pali Affordable Fair | Pali Shopping Fair | Pali Local Market | Pali Fair Dates | Pali Shopping Festival | Pali Budget Shopping

Last Updated:December 24, 2025, 18:25 IST

Pali Shopping Fair: पाली शहर में सस्ते और वैरायटी वाले सामान की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह मेला किसी जन्नत से कम नहीं है. तय तारीखों पर लगने वाले इस मेले में कपड़े, जूते-चप्पल, घरेलू उपयोग का सामान, किचन आइटम, बच्चों के खिलौने और हैंडीक्राफ्ट बेहद किफायती दामों पर मिलते हैं. दूर-दराज से व्यापारी यहां अपनी दुकानें सजाते हैं, जिससे खरीदारों को एक ही जगह कई विकल्प मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यह मेला आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर लगाया जाता है, इसलिए हर वर्ग के लोग यहां खरीदारी का आनंद ले सकते हैं.पाली

पाली शहर के मील गेट पर हर महीने की 10 तारीख को यह मेला लगता है जिसका इंतजार पूरे पाली शहरवासियों को नही बल्कि पाली के आस-पास गांवो में रहने वाले लोगो को भी रहता है. इसमें मजदूर वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग के परिवार के लोग भी अपने जरूरत की सामग्री को खरीदना पसंद करते है. इस मेले की खासियत यह है कि आपको यहां सब कुछ मिल जाएगा वह भी काफी सस्ते दामो में.

पाली

यहां आपको हर तरह की जरूर की सामग्री मिल जाएगी जिसमें आपके घरेलू काम आने वाले आइटम्स, बॉडी केयर से लेकर कपड़े इत्यादि काफी कम रेट में मिल जाएंगे. पाली में हर माह की 10 तारीख को लगने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है. पाली शहर ही नहीं बल्कि पाली के आस-पास गांव से भी लोग इस मेले को देखने आते हैं और अपनी जरूरत के मुताबिक सामान की खरीदारी करते हैं. राजस्थान का पहला ऐसा शहर है जहां इस तरह का मेला लगता है जिसमें मानों आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप दिल्ली जैसे शहर के किसी बाजार में पहुंच गए हो.

पाली

इस बाजार में आपको एक से एक कपड़े देखने को मिल जाएंगे. इस बाजार में 5 रुपए से लेकर 50 रुपए में पेंट, शर्ट सहित अन्य कपड़े मिल जाते हैं. कम आमदनी कमाने वाले लोग यहां से कपड़ों की खरीदारी करते हैं. यह बाजार शहर के तारघर में स्थित है. इस बाजार में लोगों को कम से कम दाम में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं. अगर किसी दिन 10 तारीख को संडे हो तो उस दिन यहां खरीदारों का मेला लगा रहता है.

Add as Preferred Source on Google

पाली

पाली के मील गेट पर लगने वाले इस मेले में खास तौर पर मजदूर वर्ग से जुडे हुए लोग सस्ते दामो में यहां पर शॉपिंग करना पसंद करते है. यहां पर शॉपिंग के दौरान हालात यह हो जाते है कि ट्राफिक को संभालने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडती है. मेला इतना विशाल होता है कि एक छोर से दूसरे छोर तक लगातार दुकानों का जमावडा रहता है.

पाली

एक तरह से 10 तारीख का यह दिन पाली के लिए किसी रौनक से कम नही रहता. सालों से लगने वाले इस मेले को एक परपंरा के तौर पर लोग इसको लेने लगे है. लोग मानते है कि शहर की एक परपंरा के तहत हर महीने इस मेले का आयोजन होता है. जिसमें न केवल बेचने वाले परिवारों को आर्थिक रूप से संबल मिलता है बल्कि सामान खरीदने वालों को एक अच्छा बाजार जहां उनका काम बजट में हो जाता है.

First Published :

December 24, 2025, 18:25 IST

homerajasthan

कम पैसों में ढेरों वैरायटी चाहिए? पाली के इस मेले में मिलेगा सबकुछ एक ही जगह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj