Rajasthan
टोंक के टोडारायसिंह में पैंथर ने मचाया हड़कंप! आमसागर में किया शिकार, लोगों में डर

टोंक के टोडारायसिंह में पैंथर ने मचाया हड़कंप! आमसागर में किया शिकार, लोगों में डर
टोंक: टोंक जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियों ने लोगों में दहशत फैला दी है. आमसागर के पास पैंथर ने शिकार किया और मौके पर खून से सने पंजों के निशान और अवशेष मिले. बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे. देर रात गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने पैंथर को पहाड़ी पर जाते हुए देखा. फॉरेस्टर सूर्यदेव सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास पैंथर की उपस्थिति ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है. वन विभाग और पुलिस आमजन को सचेत कर रहे हैं. क्षेत्र में लगातार पैंथर की मूवमेंट से आमजन भयभीत हैं.
homevideos
टोंक के टोडारायसिंह में पैंथर ने मचाया हड़कंप! आमसागर में किया शिकार, लोगों में डर




