Sports

PCB parted ways with Test coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के कोच को किया बाहर

Last Updated:December 30, 2025, 12:52 IST

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से हंगामा, अचानक PCB ने किया टेस्ट कोच को बाहर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के कोच अजहर महमूद से अलग होने का फैसला किया है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है. टीम के साथ जो भी कोच जुड़ता है वो कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही छोड़कर चला जाता है. अब खबर है कि मौजूदा टेस्ट कोच को पीसीबी ने निकाल दिया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टेस्ट टीम के कोच अजहर महमूद से उनके कॉन्ट्रैक्ट की अवधि खत्म होने से तीन महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया है. उनका कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2026 तक था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही रिलीज कर दिया गया है.

पाकिस्तान का अगला टेस्ट असाइनमेंट मार्च 2026 से पहले नहीं है. बोर्ड से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, “चूंकि अजहर का कॉन्ट्रैक्ट मार्च में खत्म हो रहा है और पाकिस्तान के टेस्ट मैच भी मार्च 2026 से शुरू होंगे. बोर्ड के लिए नए हेड कोच की योजना अभी से बनाना बेहतर रहेगा.”

महमूद ने पिछले कुछ सालों में राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग पदों पर काम किया है. उनका बोर्ड के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट था. उन्हें पिछले साल टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने अब टेस्ट टीम के लिए नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है और सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश दौरे से होगी, इसके बाद जुलाई में वेस्टइंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा होगा.

नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में पाकिस्तान श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. टेस्ट टीम में 2024 की शुरुआत में पीसीबी और ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलेस्पी के बीच चयन मामलों को लेकर मतभेद के बाद से आकिब जावेद और महमूद अंतरिम कोच के तौर पर काम कर रहे थे. पीसीबी राष्ट्रीय महिला टीम के लिए भी हेड कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद वसीम का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया.

About the AuthorViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 30, 2025, 12:52 IST

homecricket

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से हंगामा, अचानक PCB ने किया टेस्ट कोच को बाहर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj