Health

कचरा समझकर फेक देते हैं इस फल का छिलका, मगर फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, त्वचा और बालों के लिए रामबाण; ब्लड शुगर भी होगा ठीक – Uttar Pradesh News

Last Updated:December 14, 2025, 10:42 IST

Benefits of Banana Peels: केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके में भी कई पोषक तत्व होते हैं जो बेहद लाभकारी होते हैं? अक्सर लोग केले का छिलका उतारकर फेंक देते हैं, जबकि इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. क्या आप जानते हैं कि इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर नहीं, तो यहां जानें सबकुछपाचन तंत्र और आंतों की सफाई

केले का छिलका पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार होता है. इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतों की सफाई में मदद करते हैं. इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. इससे पेट से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो जाती हैं.

दिल की सेहत

केले का छिलका दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. इसमें पोटैशियम होते हैं, जो शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने मदद कर सकते है. केले के छिलके से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है.

त्वचा और बालों की सुरक्षा

केले का छिलका त्वचा और बालों की देखभाल में भी उपयोगी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसके रोजाना सेवन या बाहरी उपयोग से त्वचा में निखार आता है और बाल भी मजबूत बनते है.

Add as Preferred Source on Google

शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद

बलिया की फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, केले का छिलका शुगर से जूझ रहे लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है. इसके अलावा, यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में सहायक होकर वजन को नियंत्रण कर सकते है.

सेवन

हमेशा ताजे और अच्छी तरह से धुले हुए जैविक केले के छिलके का ही सेवन करने में इस्तेमाल करना चाहिए. छिलके को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में 10 से 15 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद इस पानी को छानकर हल्की चाय की तरह पी सकते हैं.

सही सेवन और सावधानी

आप उबले हुए छिलकों को सुखाकर पाउडर बना सकते है. नियमित आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है. पहली बार सेवन करते समय कम मात्रा से शुरुआत करें और किसी भी परेशानी पर विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है. पहले से कोई गंभीर रोग से ग्रस्त हो, तो आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उक्त उपाय अपनाएं, वरना लाभ की जगह हानि हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 14, 2025, 10:42 IST

homelifestyle

केले के छिलकों को फेंक देते हैं आप, मगर फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj