गांव में चैन से सो रहे थे लोग, आधी रात आई गड़गड़ाहट की आवाज, सुबह गिरी मिली ऐसी चीज

Last Updated:May 07, 2025, 15:40 IST
पाकिस्तान पर रात में हुए हमलों के बाद अगली सुबह राजस्थान के कई इलाकों से हमले के सबूत मिलने शुरू हो गए. बीकानेर के बंधनाऊ गांव में सुबह-सुबह लोगों को 15 फीट लंबा मिसाइल का कवर मिला.

खेत में मिसाइल का कवर मिलने से मच गई सनसनी (इमेज- फाइल फोटो)
भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले से सभी हैरान हैं. किसी ने सोचा भी नहीं था और आधी रात भारत ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाई कर दी. लोग सात मई को मॉक ड्रिल के अभ्यास की सोचकर सोए थे लेकिन सुबह जब उठे तब तक भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बना डाला था. ऑपरेशन सिन्दूर के लिए रात के एक बजे ही लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी थी. राजस्थान के कई इलाकों से सुबह इसके सबूत मिले.
बॉर्डर एरिया के पास रहने वाले कई लोगों ने इसकी पुष्टि की. बताया जा रहा है कि लोगों ने रात के एक बजे ही कई लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी थी. सुबह जब उठे तो उन्हें कई सबूत मिले. इसमें कई मिसाइलों के कवर शामिल हैं. बीकानेर में एक किसान को अपने खेत से मिसाइल का ऐसा ही एक कवर मिला है. इस कवर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे कितने मिसाइल पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर गिराए गए होंगे और उससे कितनी तबाही मची होगी.
पंद्रह फ़ीट का कवरबीकानेर के बंधानाऊ गांव में एक किसान को सुबह-सुबह खेत से एक मिसाइल का कवर मिला. बंधानाऊ गांव में रहने वाले रामप्रसाद जोशी को सुबह खेत में पंद्रह फ़ीट के मिसाइल का कवर मिला. इसके बाद तो खेत में लोगों की भीड़ लग गई. लोगों के मुताबिक़, रात से ही आसमान से गरजने की आवाजें आ रही थी. इसके बाद धमाकों की आवाज आई. सुबह पाकिस्तान पर हमले की जानकारी मिली.
सेना को दी गई जानकारीइसकी जानकारी सेना को दे दी गई है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़, भारत ने एयरस्ट्राइक के लिए हवा से जमीन पर मार करने वाले मिसाइलों का प्रयोग किया है. रात में होते धमाकों ने लोगों को दहशत से भर दिया था. लोग रात में ही अपनों को कॉल कर उनका हालचाल लेने लगे थे. हालांकि, सुबह सारा माजरा समझ आने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली.
homerajasthan
गांव में चैन से सो रहे थे लोग, आधी रात आई गड़गड़ाहट की आवाज, सुबह मिली ऐसी चीज



