Rajasthan

देव दीपावली पर 21 हजार दीपों की जगमगाहट में सजेगा बीकानेर में फूलनाथ तालाब, देखने लायक होगा नज़ारा

Last Updated:November 04, 2025, 16:43 IST

बीकानेर में दीपावली के 15 दिन बाद मनाई जाने वाली देव दीपावली पर शहर का फूलनाथ तालाब 21 हजार दीपों से जगमगाता है. इस परंपरा में ॐ, शिवलिंग और भगवान वैद्यनाथ महादेव मंदिर जैसी आकृतियां दीपों से बनती हैं. कार्तिक पूर्णिमा से पहले आयोजित इस आयोजन में शहरवासियों का सामूहिक सहयोग देखने को मिलता है और यह दीपदान पर्यावरण की शुद्धि और धार्मिक श्रद्धा दोनों का प्रतीक है.

बीकानेर. दीपावली के बाद होने वाली देव दीपावली पर कई कार्यक्रम होते हैं, इनमें से एक कार्यक्रम बीकानेर की संस्कृति को दिखाता है. बीकानेर को धर्मनगरी के नाम से जाना जाता है, यहां की संस्कृति और परंपराओं को लोग आज भी निभा रहे हैं. दीपावली के 15 दिन बाद यहां शहर के एक मंदिर में साल में एक बार एक साथ 21 हजार दीपक जलाने की परंपरा सालों से चली आ रही है.  सुनने में अजीब लगने वाला यह वाकया बिल्कुल सच है. बीकानेर में करमीसर रोड स्थित फूलनाथ तालाब पर कार्तिक पूर्णिमा के पहले दिन 21 हजार दीप एक साथ जलाए जाते हैं.

इन 21 हजार दीपों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. एक साथ 21 हजार दीपों को जगमगाते देखना काफी आनंददायक क्षण होता है. दीपों के इस कार्यक्रम में कई तरह की आकृतियां बनती हैं. इसमें कहीं ॐ की आकृति बनती हुई देखी जा सकती है, तो वहीं दीपों से बना भगवान वैद्यनाथ महादेव मंदिर का नाम भी देखा जा सकता है. इसके साथ ही दीपों से शिवलिंग की आकृति भी बनाई जाती है.

दस से अधिक सीढ़ियों पर प्रज्ज्वलित किए जाते दीप 

आयोजन से जुड़े प्रेम व्यास ने बताया कि कार्तिक मास में तेल जलना जरूरी है. तेल जलने से पर्यावरण शुद्ध होता है, इससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं. कार्यक्रम में 5 टीन तेल लगता है. यह आयोजन सामूहिक सहयोग से होता है,  कार्तिक पूर्णिमा को कोलायत में दीपदान होता है, उसे देखते हुए आज के दिन फूलनाथ तालाब पर दीपदान किया जाता है. पिछले 12 वर्षों से इसका आयोजन किया जा रहा है, इस बार पिछली बार से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम रखा गया है.

इसके अलावा 500 से 600 मोमबत्तियां भी जलाई गई हैं, इसमें शहर के लोगों का जनसहयोग है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 से 30 लोग सुबह से लगे हुए हैं. फूलनाथ तालाब हर साल दीपक से जगमगाता है. ऐसे में यह शहरवासियों को काफी प्रभावित करता है. इस तालाब की सीढ़ियों पर दीप प्रज्ज्वलित करने से तालाब के पानी में भी कई सुंदर आकृतियां झलकती हैं. इस तालाब का इतिहास और इसकी आकृति भी काफी अलग है, इस तालाब की करीब 10 से अधिक सीढ़ियों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

November 04, 2025, 16:43 IST

homerajasthan

जानिए बीकानेर फूलनाथ तालाब पर देव दीपावली पर 21 हजार दीपक जलाने की परंपरा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj