Rajasthan

Piprali Circle Road | Sikar State Highway | Kotputli Kuchaman State Highway | Road Widening Project Sikar | Rajasthan Highway News | Sikar Development Project

Last Updated:December 18, 2025, 07:06 IST

Sikar Latest News: सीकर जिले को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिलने जा रही है. पिपराली सर्किल से तक स्टेट हाईवे को चौड़ा किया जाएगा, जिस पर करीब 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस सड़क के चौड़ा होने से यातायात सुगम होगा और यह कोटपूतली–कुचामन स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ेगी. परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.पिपराली बाईपास

सीकर. एजुकेशन सिटी सीकर कीपिपराली सर्किल से चला गांव तक स्टेट हाइवे की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है. अब 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है. आरएसआरडीसी द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्टेट हाइवे की चौड़ाई बढ़ाने में 60 किमी दूरी पर 78 करोड़ रुपए खर्च होंगे. निर्माण एजेंसी ने उदयपुरवाटी से पहले चिराना गांव के पास काम शुरू करा दिया है.

सड़क

आरएसआरडीसी के अनुसार, 60 किमी तक चौड़ाईकरण का काम 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. यह हाइवे आगे कोटपूतली कुचामन स्टेट हाइवे से जुड़ेगा. दरअसल सीकर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है. स्टेट हाइवे से हर दिन 17 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. आस-पास के गांवों के लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ट्रैफिक दबाव के कारण इस स्टेट हाइवे पर हादसों का खतरा बना रहता था.

सड़क

ऐसे में आरएसआरडीसी ने पिछले साल स्टेट हाइवे की चौड़ाई 10 मीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाया था. सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी. फर्म ने उदयपुरवाटी से पहले चिराना गांव के पास काम शुरू किया है. 5 किमी एरिया में लेवलिंग का काम पूरा कर लिया गया है.

Add as Preferred Source on Google

ट्रैफिक

पिपराली सर्किल से चला गांव तक इस सड़क की चौड़ाई अभी 7 मीटर चौड़ी थी, लेकिन टू-लेन होने के कारण यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी. बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क को और सुरक्षित बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी. अब स्टेट हाइवे की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है. इसके तहत सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर की अतिरिक्त पट्टी बनाई जाएगी.

सड़क

इन पट्टियों के बनने से टू-व्हीलर चालकों को अलग से जगह मिलेगी, जिससे मुख्य लेन पर दबाव कम होगा और वाहनों की आवाजाही पहले से ज्यादा सुगम हो सकेगी. आरएसआरडीसी के एक्सईएन महिपाल देवंदा ने बताया कि चौड़ाईकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. सड़क चौड़ी होने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि हादसों की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

सड़क

आरएसआरडीसी के एक्सईएन महिपाल देवंदा ने बताया कि इस स्टेट हाईवे की चौड़ाईकरण से हाइवे से जुड़ाव आसान होगा. इससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होने के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था भी वाहन चालकों को मिलेगी. स्थानीय लोगों के लिए भी है काफी फायदेमंद साबित होगी. इस सड़क के बनने से चला गांव से शहर से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

First Published :

December 18, 2025, 07:06 IST

homerajasthan

सीकर को बड़ी सौगात, पिपराली सर्किल से स्टेट हाईवे होगा चौड़ा, ₹78 करोड़ मंजूर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj