Women dominate Rajasthan Judicial Services, 28 female judges selected.

Last Updated:December 20, 2025, 12:54 IST
RJS Result 2025: आरजेएस 2025 के नतीजों में 44 में से 28 महिला जज चुनी गई हैं. टॉप-10 में 9 महिलाओं ने जगह बनाकर इतिहास रचा है. पिछले 10 सालों से राजस्थान न्यायिक सेवा में बेटियों का चयन प्रतिशत 60% के करीब रहा है.
ख़बरें फटाफट
RJS Result 2025: मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बेटियां आज हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं. राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजे एक बार फिर साबित करते हैं कि सफलता की इस दौड़ में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं. न्याय व्यवस्था जैसे जिम्मेदार और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में बेटियों ने अपनी काबिलियत का परचम लहराया है. शुक्रवार को घोषित हुए आरजेएस (RJS) परीक्षा के नतीजों में कुल 44 पदों में से 28 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है. खास बात यह है कि टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 9 महिलाएं शामिल हैं, जबकि टॉप-5 में केवल बेटियों ने जगह बनाई है.
राजस्थान न्यायिक सेवा में बेटियों का यह दबदबा नया नहीं है. पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बेटियों द्वारा बनाया गया बैंचमार्क आज भी बरकरार है. वर्ष 2015 से 2025 के बीच हुई 7 भर्तियों में बेटियों के चयन का आंकड़ा कभी 57% से नीचे नहीं गिरा. इन वर्षों में कुल 982 पदों पर भर्ती हुई, जिनमें से 575 पदों पर यानी लगभग 60% पर बेटियों ने कब्जा जमाया. इस बार के नतीजों में भी बेटियों ने 63 फीसदी पदों पर जीत हासिल कर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है.
बदलते दौर की नई कहानीआरजेएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को किया गया था. टॉप-50 रैंक में शहर के कई होनहारों ने जगह बनाई है, जिन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतरता को दिया है. यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा के परिणाम नहीं हैं, बल्कि बदलते दौर में महिलाओं की निर्णायक भूमिका की कहानी है. वर्ष 2013 तक जहाँ लड़कों का बोलबाला था, वहीं 2015 के बाद से तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अब बेटियां बखूबी संभाल रही हैं.
हर क्षेत्र में बुलंद परचमआज बेटियों की यह सफलता समाज की बदलती सोच और उनकी अटूट क्षमता का प्रतीक है. घर की चारदीवारी से निकलकर बेटियां अब प्रशासनिक सेवाओं, विज्ञान, खेल और अंतरिक्ष तक पहुँच रही हैं. आरजेएस के नतीजे दर्शाते हैं कि यदि अवसर और समर्थन मिले, तो बेटियां न्याय व्यवस्था जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी सशक्त नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं. यह परिणाम आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत साबित होगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 12:54 IST
homerajasthan
आरजेएस 2025: राजस्थान को मिलीं 44 में से 28 नई महिला जज, टॉप-10 में बेटियों…



