Rajasthan

PM Modi watch | 1947 one rupee coin watch | Roman Tiger watch | Jaipur handcrafted watch | unique coin watch India

Last Updated:November 28, 2025, 14:12 IST

PM Modi Roman Bagh Watch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर नजर आई ‘रोमन बाघ’ घड़ी, जो 1947 के एक रूपए के सिक्के से बनाई गई है. यह खास घड़ी जयपुर में तैयार की गई है और इसकी अनोखी डिजाइन ने सबको हैरान कर दिया है. इसकी कीमत और यूनिक डिजाइन इसे और भी खास बनाते हैं.

जयपुर: हाल ही में अयोध्या स्थित राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों की बधी घड़ी की खूब चर्चाएं हैं, यह खास घड़ी जिसे जयपुर वॉच कंपनी द्वारा तैयार की गई हैं जो बेहद खास हैं, लोकल-18 ने जयपुर वॉच कंपनी में पहुंच कर इस खास घड़ी के खासियत और क़ीमत बारे में बात की तो वह बताते हैं, जयपुर वॉच कंपनी की पूजा कंवर बताती हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों की कलाई पर जो घड़ी नज़र आ रही हैं वह बेहद खास घड़ी है, जिसका नाम ‘रोमन बाघ’ घड़ी हैं, जो भारत की स्वतंत्रता यात्रा और ‘मेक इन इंडिया’ को दर्शाती हैं.

पूजा कंवर बताती हैं कि यह घड़ी 43 मिमी स्टेनलेस स्टील केस से तैयार की गई हैं. जिसके डायल में ख़ासतौर से 1947 का एक रुपए का असली सिक्का लगा है जो इसलिए है खास हैं क्योंकि यह ब्रिटिश शासन के दौरान जारी होने वाला आखिरी सिक्का था. इसे केवल 1946 के दूसरे हिस्से और 1947 में ही ढाला गया था. रोमन बाघ घड़ी में इस सिक्के के ऊपर एक बाघ बना है जो स्वदेशी भावना और भारतीय शिल्प कौशल के प्रतीक के रूप में संस्कृति की झलक पेश करती हैं, पूजा बताती हैं की इस घड़ी को 2022 में बनाया गया था, जब देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था. इसी मौके पर 1947 के सिक्के को हाईलाइट करने के लिए इस घड़ी को तैयार किया गया था.

ऑटोमैटिक मूवमेंट के साथ चलती हैं यह घड़ी रोमन बाघ घड़ी में वैसे तो कई खासियत हैं लेकिन यह घड़ी जापानी मियोटा 8215 ऑटोमैटिक मूवमेंट के साथ चलती है, इस घड़ी में ख़ासतौर पर रोमन और देवनागरी अंकों वाले सुनहरे और सिल्वर रंग के केस हैं. साथ ही घड़ी के में अंदर नीलमणि क्रिस्टल और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगाई गई है. इसके अलावा इस घड़ी में बैक साइड से मशीनरी साफ दिखाई देती है. घड़ी में 5 एटीएम तक वॉटर रेजिस्टेंट है इसलिए यह घड़ी पूरी तरह वाटरप्रूफ भी हैं. यह रोमन बाघ घड़ी बाघ कलेक्शन की सबसे खास घड़ी हैं.

इसके अलावा बाघ वैरिएंट में 4 घड़ियां उपलब्ध हैं जिसमें गोल्डन और सिल्वर केस के साथ रोमन और देवनागरी अंकों के विकल्प मिलते हैं. अगर बात कर इस घड़ी की कीमत की तो इस घड़ी की कीमत 55 हजार से 60 हजार के बीच हैं. प्रधानमंत्री के पहनने के बाद इस घड़ी को लोग खूब पंसद कर रहे हैं और लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही हैं.

मेक इन इंडिया का प्रतिक हैं रोमन बाघ घड़ीलोकल-18 से बात करते हुए पूजा कंवर बताती हैं की जयपुर वॉच कंपनी द्वारा भारत के पुराने सिक्कों, स्टेम्स और डाक टिकटों की तर्ज कर कई घड़ियां तैयार की हैं उन्हीं में से बाघ वैरिएंट की घड़ियां हैं, खासतौर पर रोमन बाघ घड़ी दर्शाती हैं की मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल के तहत भारतीय कारीगरी कितनी मजबूत और सक्षम है. रोमन बाघ घड़ी में स्वदेशी पर विश्वास, भारतीय लग्जरी पर भरोसा और हमारे कारीगरों के काम पर गर्व का संदेश देती हैं. जब से रोमन बाघ घड़ी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कलाई पर बंधे देखा हैं सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही हैं.

जयपुर वॉच कंपनी के द्वारा बनाई गई घड़ियों की डिमांड विदेशों तक हैं और देशभर की जानी-मानी हस्तियां भारतीय कारीगरों द्वारा तैयार घड़ियों को खूब पंसद करते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 28, 2025, 14:12 IST

homerajasthan

जानिए क्यों खास है पीएम मोदी की घड़ी- शानदार फीचर्स देख सब रह गए हैरान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj