मिड-रेंज 5G मार्केट में हलचल मचाने अगले हफ्ते आ रहा Poco M8 5G, मिलेगा Android 15 सपोर्ट और कई खासियत

पोको भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 5G लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दी है कि यह फोन 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. लॉन्च से पहले ही पोको ने इसके कई अहम फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जिससे साफ है कि कंपनी मिड-रेंज 5G सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी में है.
Poco M8 5G में 6.77 इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद होगी. स्क्रीन की ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है, यानी तेज धूप में भी फोन का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकेगा. इसके अलावा, ये डिस्प्ले DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ आएगी और Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिससे गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है.
दमदार प्रोसेसर और RAMफोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. पोको का दावा है कि यह फोन AnTuTu पर 8.25 लाख से ज्यादा स्कोर करता है, जो पिछले साल के Poco M7 5G से काफी बेहतर है. इसमें 16GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें 8GB फिजिकल और 8GB वर्चुअल RAM शामिल हो सकती है. इससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर रहेगा.
नया Android और लंबा सपोर्टPoco M8 5G में HyperOS 2 मिलेगा, जो Android 15 पर बेस्ड है. कंपनी ने फोन के लिए 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. आगे चलकर इसे Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 भी मिलने की उम्मीद है.
कैमरे के तौर पर फोन में 50MP का AI कैमरा दिया जाएगा. इसका कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप में होगा, जिसमें दो सेंसर और LED फ्लैश नजर आएंगे.
डिजाइन की बात करें तो फोन सिर्फ 7.35mm पतला है और इसका वजन 178 ग्राम है. साथ ही, इसमें IP66 रेटिंग और MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, यानी यह फोन रोजमर्रा के झटकों को झेलने में सक्षम होगा.
फिलहाल कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च के दिन Poco M8 5G से जुड़ी सभी डिटेल्स साफ हो जाएंगी.



