Rajasthan

जोधपुर में पुलिस और वकील भिड़े, जमकर हुई तकरार, कोर्ट में मच गई अफरातफरी, जानें क्या हो गया?

Last Updated:January 09, 2026, 16:39 IST

Jodhpur News : जोधपुर में आज पुलिस और वकीलों में जबर्दस्त टकराव हो गया. महिला पुलिस अधिकारी की गाड़ी से वकील की कार को लगी टक्कर के कारण यह बवाल मचा था. घटना के बाद वकील इस बात पर अड़ गए कि पुलिस अधिकारी माफी मांगे. इसको लेकर वहां काफी देर तक बवाल मचा रहा. बाद में आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर विवाद का निपटारा कराया.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर में पुलिस और वकील भिड़े, जमकर हुई तकरार, कोर्ट में मच गई अफरातफरीपुलिस अधिकारी के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया.

जोधपुर. राजस्थान की न्यायिक नगरी जोधपुर में आज वकील और पुलिस आमने सामने हो गए. बाद में यह बवाल इतना बढ़ गया कि आलाधिकारियों को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा. यह विवाद एक वकील की कार को महिला पुलिस अधिकारी की गाड़ी से टक्कर लग जाने के कारण उपजा था. इसके बाद वकील और महिला पुलिस अधिकारी में जबर्दस्त कहासुनी हो गई. बाद में बात इतनी बढ़ गई की महिला पुलिस अधिकारी को कोर्ट में जाकर शरण लेनी पड़ी. अंतत: आलाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस अधिकारी ने माफी मांग तब जाकर मामला शांत हुआ.

जानकारी के अनुसार जोधपुर हेरिटेज हाई कोर्ट बिल्डिंग में आज एक महिला एसआई सुलोचना चौधरी ने दोपहर में वकील की कार को टक्कर मार दी. उसके बाद वकील और महिला अधिकारी में तकरार हो गई. बातचीत के दौरान मामला गरमा गया और वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई. इस पर महिला पुलिस अधिकारी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 8 की कोर्ट में पहुंच गई. उसके बाद वकील भी उसके पीछे-पीछे नारेबाजी करते हुए वहां पहुंच गए.

वकीलों ने कोर्ट रूम में ही हंगामा खड़ा कर दियावकील इस बात पर अड़ गए कि महिला अधिकारी को हर हाल में माफी मांगनी होगी तभी वे वहां से हटेंगे. लेकिन उसने माफी मांगने से इनकार कर दिया. इससे वकील और भड़क गए. उन्होंने कोर्ट रूम में ही हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी की गई. हालात को देखकर एडीसीपी सुनील के पंवार मौके पर पहुंचे और समझाइश की. उसके बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में कार्यरत एएसआई सुलोचना चौधरी ने वकीलों से माफी मांगी तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ.

अन्य कर्मचारी भी झगड़ा देखने के लिए बाहर निकल आएइस दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी रही. कोर्ट में आए लोग तमाशबीन बनकर पूरे मामले को देखते रहे. हंगामे के दौरान हो हल्ला सुनकर अन्य कर्मचारी भी वहां आ डटे. पहले तो किसी के कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? लेकिन वकील और पुलिस के झगड़े की बात सुनकर लोग वहां पूरा तमाशा देखने के लिए डट गए. इस दौरान करीब डेढ़ दो घंटे तक वहां लोगों का भारी मजमा लगा रहा.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 09, 2026, 16:39 IST

homerajasthan

जोधपुर में पुलिस और वकील भिड़े, जमकर हुई तकरार, कोर्ट में मच गई अफरातफरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj