Rajasthan

Poor Road Condition to Cremation Ground

Last Updated:October 28, 2025, 05:37 IST

Ground Report: करौली शहर में मोक्षधाम तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा इतनी गंभीर है कि अंतिम यात्रा में शवों को भी झटके झेलने पड़ रहे हैं. रोज 5–6 शवयात्राएं इसी रास्ते से गुजरती हैं. घटिया सड़क निर्माण और प्रशासन की लापरवाही ने शहर की “धर्मनगरी” की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने 10 दिन में पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया है.राजस्थान के करौली में अंतिम यात्रा भी बनी दर्द की यात्रा, शवयात्रा के दौरान...मोक्ष का रास्ता बना मुश्किल — करौली में शवयात्राओं का दर्दनाक सच.

Ground Report: राजस्थान के करौली जिले को “धर्मनगरी” कहा जाता है, लेकिन यही पवित्र नगरी आज एक दर्दनाक सच्चाई का सामना कर रही है. यहां अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले शवों तक को झटके और असुविधा झेलनी पड़ रही है. शहर की आबादी के लिए भद्रावती नदी के किनारे बना एकमात्र मोक्षधाम तक जाने वाला रास्ता इस कदर जर्जर है कि अर्थियों को ले जाने वाले परिजन और शव दोनों ही सड़क की बदहाली का दर्द महसूस करते हैं.

फूटाकोट चौराहे से मोक्षधाम तक जाने वाली यह सड़क वर्षों से बदहाल है. हर 15–20 मीटर पर गहरे गड्ढे हैं, जिससे शवयात्रा के दौरान संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले इस मार्ग पर नई सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन वह एक ही रात में उखड़ गई. जैसे सिर्फ दिखावा करने के लिए बनाई गई हो. यह घटिया निर्माण कार्य स्थानीय प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

“अपनों की अर्थी को संभालें या खुद को” स्थानीय निवासीस्थानीय निवासी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार अर्थी उठाने वालों को चोट तक लग जाती है. उन्होंने कहा, “स्थिति इतनी खराब है कि कभी-कभी अर्थी से शव तक गिर जाते हैं. समझ नहीं आता अपनों की अर्थी को संभालें या खुद को.” समाजसेवी बबलू शुक्ला ने बताया कि यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. “5 से 6 शवयात्राएं रोज इसी मार्ग से गुजरती हैं. कई बार अर्थियां तक गिर चुकी हैं, यह बेहद पीड़ादायक दृश्य होता है.”

जनप्रतिनिधियों ने जताया रोषभाजपा नेता सुरेंद्र पाल ने कहा, “मोक्षधाम के मार्ग पर राजनीति नहीं चलेगी. हमें गुणवत्तापूर्ण सड़क चाहिए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा.” स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से सड़क बनी, लेकिन घटिया सामग्री के चलते एक दिन भी नहीं टिक सकी. इस घटिया निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.

प्रशासन का आश्वासनPWD के कार्यकारी अभियंता चंद्रशेखर गुर्जर ने इस संबंध में आश्वासन देते हुए कहा- “10 दिन में सड़क का पूरी तरह से पुनर्निर्माण कराया जाएगा. घटिया निर्माण को हटाकर गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाई जाएगी.” लोगों की मांग है कि मोक्षधाम मार्ग को जल्द से जल्द मजबूती से निर्माण कराया जाए ताकि शवयात्रा में शामिल परिजनों और आम राहगीरों को राहत मिल सके और शहर की “धर्मनगरी” की छवि धूमिल न हो.

Location :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

October 28, 2025, 05:37 IST

homerajasthan

राजस्थान के करौली में अंतिम यात्रा भी बनी दर्द की यात्रा, शवयात्रा के दौरान…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj