धर्मेंद्र का सबसे बड़ा फैन: बीकानेर का पोस्टर कलेक्शन

Last Updated:December 21, 2025, 13:40 IST
Biggest Fan of Dharmendra: बीकानेर के एम रफीक कादरी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि देते हुए अपनी पोस्टर गैलरी में विशेष प्रदर्शनी लगाई है. कादरी पिछले 40 सालों से पोस्टर्स का संग्रह कर रहे हैं और उनके पास 1930 से लेकर 2025 तक के 2000 से अधिक फिल्मों के पोस्टर मौजूद हैं.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर. बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हैं, लेकिन बीकानेर के एम रफीक कादरी का जुनून सबसे जुदा है. कादरी ने पिछले 40 वर्षों से धर्मेंद्र और भारतीय सिनेमा के पोस्टरों का एक ऐसा विशाल संग्रह तैयार किया है, जो इतिहास को जीवंत कर देता है. हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनके प्रशंसक गहरे शोक में हैं. इसी दुखद घड़ी में उनके इस खास फैन ने अपनी पूरी आर्ट गैलरी को धर्मेंद्र जी की यादों से सजाकर उन्हें एक भावुक श्रद्धांजलि दी है. इस बार की प्रदर्शनी पूरी तरह धर्मेंद्र जी की चर्चित फिल्मों को समर्पित की गई है.
एम रफीक कादरी के पास वर्तमान में 2000 से अधिक फिल्मों के मूल पोस्टर्स का दुर्लभ संग्रह है. इसमें सन 1950 से लेकर 2013 तक की फिल्मों के पोस्टर प्रमुखता से शामिल हैं. कादरी बताते हैं कि उनके पास 1930 से 1950 के बीच के पुराने फ्लेक्स बैनर भी मौजूद हैं. इस प्रदर्शनी में धर्मेंद्र की लगभग 60 से अधिक सुपरहिट फिल्मों के पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके संग्रह में साल 2025 में फिर से रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म ‘शोले’ का पोस्टर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कादरी का कहना है कि उनके लिए यह आर्ट गैलरी अब छोटी पड़ने लगी है, क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए यादों का समंदर है.
बचपन की एक छोटी सी शुरुआत और 40 साल का सफरकादरी का यह सफर 40 साल पहले तब शुरू हुआ था जब उन्हें बचपन में एक फिल्म के प्रचार के दौरान एक पोस्टर मिला था. उन्होंने उसे अपनी अलमारी में चिपका दिया और तब से ही उन्हें फिल्मी पोस्टर एकत्रित करने का शौक चढ़ गया. आज उनके पास भारतीय सिनेमा के 100 साल के सफर को बयां करने वाले दस्तावेज मौजूद हैं. वर्ष 2013 में जब सिनेमा ने अपनी शताब्दी पूरी की थी, तब से कादरी ने हर साल इन पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाना शुरू किया था. उनका मुख्य उद्देश्य नई युवा पीढ़ी को पुरानी फिल्मों और उस दौर की तकनीक व कलाकारी से रूबरू कराना है.
धर्मेंद्र: दिल में बसने वाला सिताराएम रफीक कादरी के अनुसार, वे आज भी नियमित रूप से सिनेमाघर जाकर फिल्में देखते हैं और खुद को संगीत व सिनेमा से गहराई से जुड़ा हुआ पाते हैं. धर्मेंद्र को याद करते हुए वे कहते हैं कि धर्मेंद्र उनके दिल में बसे हैं और कला के माध्यम से वे हमेशा जिंदा रहेंगे. प्रदर्शनी में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 150 फिल्मों के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए शहरवासी बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं. यह संग्रह न केवल एक व्यक्ति का शौक है, बल्कि बीकानेर के सांस्कृतिक गौरव का हिस्सा बन चुका है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
December 21, 2025, 13:40 IST
homerajasthan
बीकानेर में धर्मेंद्र का अनोखा फैन: 40 साल से ऐसी दीवानगी, इकट्ठा किया 2000…



