Rajasthan

34 साल की उम्र में रचा इतिहास, मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल बने प्रतीक सिंह राव, पत्नी भी कर रहीं राष्ट्र सेवा

Last Updated:December 18, 2025, 16:31 IST

Lt Col Prateek Singh Rao Inspiring Story: उदयपुर निवासी प्रतीक सिंह राव ने मात्र 34 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में मेजर से पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर नई मिसाल कायम की है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और भठिंडा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं देकर उन्होंने अपने नेतृत्व और साहस का परिचय दिया. यह उपलब्धि उनके परिवार और पूरे उदयपुर जिले के लिए गर्व का विषय बनी है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. लेकसिटी उदयपुर के अरावली हाउस, पुलां निवासी प्रतीक सिंह राव ने भारतीय सेना में मेजर से पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है. मात्र 34 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उदयपुर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है. यह सफलता उस निरंतर मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति का परिणाम है, जो वर्षों की तपस्या के बाद साकार हुई है. लेफ्टिनेंट कर्नल प्रतीक सिंह राव, शिव प्रसाद सिंह राव एवं रेणु सिसोदिया के पुत्र हैं. वर्ष 2012 में उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की थी.

कठिन प्रशिक्षण, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर सीखने की ललक ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. सेना में उनके कार्य और नेतृत्व क्षमता की सराहना वरिष्ठ अधिकारी भी करते रहे हैं. मेजर के पद पर रहते हुए प्रतीक सिंह राव ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और भठिंडा जैसे चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दी. कठिन मौसम, दुर्गम इलाकों और विषम परिस्थितियों के बीच उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभाया. उनका सैन्य सफर यह साबित करता है कि सच्ची लगन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती.

साधारण पारिवारिक पृष्टभूमि से आते हैं प्रतीक सिंह राव

मूल रूप से जयपुर के पास गली गांव के निवासी राव का जीवन संघर्ष और सफलता का संतुलित उदाहरण है. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर देश की सेवा के उच्च पद तक पहुंचना आज के युवाओं के लिए एक प्रेरक संदेश है. सेना से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी प्रेरणादायक है. उनकी पत्नी स्वयं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं, जो समान सोच और देश सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उनके पिता शिव प्रसाद सिंह राव रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता रेणु सिसोदिया तितरड़ी स्थित सरकारी विद्यालय में पुस्तकालाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. परिवार ने हमेशा शिक्षा, अनुशासन और मूल्यों को प्राथमिकता दी, जिसने प्रतीक सिंह राव के व्यक्तित्व को मजबूत आधार दिया.

पति-पत्नी दोनों राष्ट्र की कर रहे हैं सेवा

प्रतीक सिंह राव के छोटे भाई मनस्वी सिंह राव ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है कि उनके भाई और भाभी दोनों ही राष्ट्र सेवा को अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नति के बाद समाज और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. प्रतीक सिंह राव की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, धैर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है. उनका यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

December 18, 2025, 16:31 IST

homerajasthan

34 की उम्र में बड़ी उपलब्धि, मेजर से लेफ्टिनेंट कर्नल बने उदयपुर के प्रतीक सिंह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj