Rajasthan

पब्लिक ओपिनियन: चांदपोल बाजार में शराबी झूम रहे, व्यापारी बोले- ठेका छवि खराब कर रहा, चोरी और छेड़छाड़ भी बढ़ी

जयपुर. राजधानी जयपुर का चारदीवारी बाजार अपने भव्य बाजारों और वर्षों पुराने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, इसलिए हर दिन यहां हजारों लोग खरीदारी और मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं. लेकिन लंबे समय से जयपुर के चांदपोल बाजार में एक शराब का ठेका खुलने और खुलेआम शराब बिक्री के विवाद लंबे समय से चल रहे हैं, जो अब भी बरकरार है. चांदपोल बाजार में इस शराब के ठेके से स्थानीय व्यापारी और आम लोग परेशान हैं, क्योंकि दिन दहाड़े लोग बाजार में शराब पीकर पड़े रहते हैं, जिससे इस भव्य बाजार की छवि खराब हो रही है. इसी के चलते महीनों से यहां के स्थानीय व्यापारी इस शराब के ठेके को लेकर विरोध कर रहे हैं.

लोकल-18 ने चांदपोल बाजार में पहुंचकर इस विवाद को लेकर यहां के स्थानीय व्यापारियों से बात की. व्यापारियों का कहना है कि चांदपोल बाजार की दुकान नंबर 145 पर शराब का ठेका खुला है, जिसके विरोध में लगातार व्यापारी महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बार-बार यह शराब का ठेका बंद होता है और फिर खुल जाता है. इसी विरोध के चलते कई बार व्यापारियों ने बाजार बंद भी किया, जिससे कुछ दिन ठेका बंद भी रहा. लेकिन अब फिर से यहां मंदिरों के पास खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि यह बाजार महिलाओं की खरीदारी का सबसे बड़ा बाजार है और बाजार में 15 से अधिक प्राचीन मंदिर हैं. ऐसे जगहों पर शराब का ठेका चलना प्रशासन की मिलीभगत को साफ-साफ दर्शाता है.

प्रशासन व्यापारियों के साथ खेल रहा है आंख-मिचोली का खेल

व्यापारियों का कहना है कि इस शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन और धरना दिया. इसके अलावा पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग और स्थानीय नेताओं को ज्ञापन और पत्र लिखे, लेकिन व्यापारियों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और ठेका धड़ल्ले से चल रहा है. इसी चक्कर में बाजार में चोरी हो रही है, शराबी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, वर्षों पुराने बाजार की छवि खराब हो चुकी है और व्यापार पर भी असर पड़ा है. लेकिन उनकी इस परेशानी का समाधान अब तक नहीं हुआ है.

व्यापारी महीनों से हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक यह ठेका बंद नहीं होगा, वे लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे. आपको बता दें कि जयपुर के इस चांदपोल बाजार में वर्षों से कभी कोई शराब का ठेका नहीं खुला था, लेकिन अब इसके खुलने के चलते बाजार में अराजकता और अपराध का माहौल बन गया है. इसी के चलते महीनों से व्यापार मंडल के सभी व्यापारी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं.

ठेका खुला तो बाजारों में झूमने लगे शराबी

व्यापारियों का कहना है कि चारदीवारी बाजार में चांदपोल बाजार केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी खास है. यहां पर्यटक जयपुर की कला और संस्कृति को देखने बाजार की छोटी-छोटी गलियों में घूमते हैं, लेकिन शराब पीकर लोग विदेशी पर्यटकों को भी परेशान कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि जब से बाजार के बीचोंबीच यह ठेका खुला है, शराबी दुकानें के बाहर पड़े रहते हैं और गंदगी फैलाते हैं, जिससे पूरे बाजार का माहौल खराब हो गया है.

अब बाजार के व्यापारियों का कहना है कि वे बाजार बंद का ऐलान फिर से करेंगे और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, तब जाकर इस शराब के ठेके पर कार्रवाई होगी. जयपुर के चारदीवारी बाजार के मुख्य बाजारों में शराब के 2-4 ठेके हैं. इसके अलावा, व्यापारियों ने अन्य बाजारों में शराब के ठेके नहीं खुलने दिए ताकि बाजार और जयपुर की छवि पर्यटकों के बीच खराब न हो.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj