Rajasthan

Public Opinion: टूरिस्ट सीजन में जोधपुर बदहाल! सीवरेज से वाहन गिर रहे, लोग बोले- ठप पड़ गया है व्यापार

Last Updated:January 03, 2026, 08:14 IST

Jodhpur Public Opinion: जोधपुर में पाल बाईपास और डीपीएस स्कूल के पास लंबे समय से सड़क पर गंदा सीवरेज का पानी बह रहा है. बदबू और मच्छरों के कारण स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं, स्कूल के बच्चों को खतरा है और दुकानों का व्यवसाय प्रभावित हो गया है. क्षेत्रवासी कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. इलाके में स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर स्थिति बनी हुई है, जबकि यह कानून मंत्री जोगाराम पटेल का क्षेत्र है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. एक ओर जोधपुर में टूरिस्ट सीजन पूरे चरम पर है, देश-विदेश से सैलानी शहर की पहचान और विरासत देखने पहुंच रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर शहर की जमीनी हकीकत प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रही है. जोधपुर के पाल बाईपास और डीपीएस स्कूल के पास की करे तो यहां सड़कों पर गंदा सीवरेज का पानी लगातार बह रहा है. हालात इतने खराब हैं कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया है. सड़क पर जमा दूषित पानी से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग और व्यापारी बेहद परेशान हैं.क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम, जेडीए और अन्य विभागों में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

लंबे समय से बहते गंदे पानी के कारण दुकानदारों का व्यापार ठप हो चुका है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. स्कूल के नजदीक होने के कारण स्कूली बच्चों और अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय दुकानदार ने बताया कि इस इलाके में रोज़ाना स्कूटी और बाइक सवार गिर जाते हैं. कई बार लोग नालियों में गिर चुके हैं। दोपहिया वाहन तो ठीक से चल ही नहीं पाते, वहीं चार पहिया वाहन भी बार-बार खराब हो जाते हैं. दुकानों के सामने गंदा पानी भरा रहने से ग्राहक आना बंद हो गए हैं और रोज़गार पर सीधा असर पड़ा है.

पूरे इलाके में फैला हुआ है सीवरेज का पानी

जोधपुर शहर के स्थानीय निवासी विकास ने कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले दो साल से लगातार बनी हुई है. हालात इतने खराब हैं कि कॉलोनी में प्रवेश करते ही वाहनों के इंजन बंद हो जाते हैं. पूरे इलाके में सीवरेज का पानी फैला हुआ है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोग बीमार पड़ रहे हैं और घरों में रहना मुश्किल हो गया है. क्षेत्रवासियों राजू का कहना है कि उन्होंने हर स्तर पर शिकायत की, लेकिन हर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेता है.

कानून मंत्री के क्षेत्र का है बुरा हाल

उन्होंने आगे बताया कि कोई कहता है यह उनके अधीन नहीं आता, तो कोई इसे बरसाती नाला बताकर टाल देता है. यहां तक कि जब लोगों ने विरोध किया, तो पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया. यह इलाका राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद लंबे समय से उपेक्षित है. फिलहाल सवाल यही है कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर समस्या का समाधान कब करेगी. क्षेत्रवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई हो और उन्हें इस नारकीय स्थिति से राहत मिल .About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 08:14 IST

homerajasthan

टूरिस्ट सीजन में जोधपुर बदहाल! लोग बोले- सीवरेज के चलते ठप पड़ गया है व्यापार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj