Rajasthan

Public Opinion: सभी स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म के फैसले को अभिभावक और शिक्षाविदों ने बताया, “समानता की दिशा में बड़ा कदम”

Last Updated:October 28, 2025, 15:09 IST

राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म लागू करने का बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार, इसमें टाई शामिल नहीं होगी और इसका उद्देश्य बच्चों में अमीरी-गरीबी और सामाजिक भेदभाव को कम करना है. अभिभावकों और शिक्षाविदों ने इस कदम को समानता की दिशा में सकारात्मक बताया है, जबकि कुछ निजी स्कूल संचालक और टीचर्स इसे व्यवहारिक रूप से चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं. आगे चलकर टीचरों की यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड सिस्टम भी लागू किया जाएगा.

सीकर. राजस्थान सरकार ने राज्यभर के सरकारी और निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म को एक जैसा करने का बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब सभी बच्चे एक समान ड्रेस पहनेंगे और इसमें टाई नहीं होगी. उनका कहना है कि इस फैसले से विद्यार्थियों के बीच अमीरी-गरीबी और सामाजिक भेदभाव की भावना खत्म होगी. हालांकि, इस फैसले पर आम जनता और शिक्षकों की राय दो हिस्सों में बटी नजर आ रही है.

एक ओर जहां कई अभिभावक और शिक्षाविद इस कदम को समानता की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, वहीं निजी स्कूल संचालक और कुछ अभिभावक इस पर व्यवहारिक दिक्कतें बता रहे हैं. सीकर निवासी अभिभावक राहुल टांक का कहना है अगर सभी स्कूलों की ड्रेस एक जैसी होगी तो बच्चों में भेदभाव खत्म होगा. सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आत्मविश्वास से भरेंगे. वहीं, निजी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर्स का कहना है, सरकार की मंशा सही है, लेकिन एक जैसी यूनिफॉर्म से निजी स्कूलों की पहचान खत्म हो जाएगी.

टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय की जाएगीशिक्षा मंत्री के अनुसार, आगे चलकर टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय की जाएगी और आईडी कार्ड सिस्टम सभी पर लागू होगा. साथ ही, नया शैक्षिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा, ताकि बच्चों को समय पर किताबें और यूनिफॉर्म मिल सकें. अभी तक यह सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देश में अभी तक किसी राज्य में सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म लागू नहीं है, इसलिए राजस्थान पहला राज्य बन सकता है जो ऐसा कदम उठाएगा. फिलहाल, शिक्षा विभाग निजी स्कूल संचालकों से राय लेने और एक साझा डिजाइन तय करने पर काम कर रहा है.

यूनिफॉर्म के आधार पर भेदभाव होता दूरगरीब परिवारों के लिए यह फैसला राहत भरा हो सकता है. सरकार पहले से ही विद्यार्थियों को 800 रुपये नकद सहायता यूनिफॉर्म और बैग खरीदने के लिए देती है. यह राशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर होती है. सीकर के मोचीवाडा में रहने वाले श्याम सिंह ने बताया कि इस उनके पोते प्राइवेट स्कूलों में बढ़ते है, लेकिन वे इस फैसले का समर्थन करते हैं. इस फैसले से प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ जो उनके यूनिफॉर्म के आधार पर भेदभाव होता है वह भी दूर हो जाएगा.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

October 28, 2025, 15:09 IST

homerajasthan

राजस्थान की सभी स्कूलों में होगी एक जैसी यूनिफॉर्म…सरकार का बड़ा फैसला

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj