National

Pune Civic Polls | Sharad Pawar Ajit Pawar Talks | Maharashtra Politics | पुणे निकाय चुनाव: NCP के अजित और शरद पवार गुट में सहमति नहीं

Agency:एजेंसियां

Last Updated:December 27, 2025, 06:37 IST

Maharashtra Politics: पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर एनसीपी के अजित और शरद पवार गुटों में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी. शरद पवार ने एमवीए के साथ बातचीत तेज की, जबकि मुंबई चुनाव में भी गठबंधन को लेकर हलचल जारी है.

ख़बरें फटाफट

अजित पवार ने दिया ऐसा ऑफर, रूठ गए चाचा शरद, फिर चली चाणक्य वाली चालपुणे नगर निगम चुनाव को लेकर एनसीपी के अजित और शरद पवार गुटों में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी.

पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों के बीच एकजुटता की कोशिश शुक्रवार को नाकाम हो गई. खबर है कि एनसीपी नेता अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच साथ चुनाव लड़ने को लेकर हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पुणे में हुई इस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन सकी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अजित पवार गुट शरद पवार गुट को केवल 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे रहा था, वह भी ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर. शरद पवार गुट ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके बाद बातचीत वहीं खत्म हो गई और शरद पवार बैठक से उठकर चले गए.

भतीजे से चोट खाकर अब क्या कर रहे शरद पवार?

यह बैठक फेल होने के बाद शरद पवार ने एक बार फिर महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की ओर रुख किया. इसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर तेज बातचीत शुरू कर दी. पुणे के एक होटल में हुई एमवीए की बैठक में शरद पवार गुट की ओर से बापूसाहेब पठारे और अंकुश काकड़े, कांग्रेस की ओर से अरविंद शिंदे और रमेश बागवे, जबकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना से वसंत मोरे मौजूद रहे.

महायुति में क्या है हाल?

उधर, सत्तारूढ़ महायुति में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. शिवसेना और बीजेपी के बीच 17 सीटों को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए शुक्रवार रात एक अहम बैठक हुई. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई चर्चा में 210 सीटों पर सहमति बन चुकी है.

इस बीच, मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नजदीक आने के बीच एनसीपी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. बांद्रा स्थित ‘मातोश्री’ में हुई यह बैठक करीब दो घंटे चली, जिसमें संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई.

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है. पुणे और मुंबई दोनों नगर निकाय चुनावों को लेकर चल रही ये राजनीतिक कवायद आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है.

About the AuthorSaad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 27, 2025, 06:34 IST

homemaharashtra

अजित पवार ने दिया ऐसा ऑफर, रूठ गए चाचा शरद, फिर चली चाणक्य वाली चाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj