Entertainment

धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए राघव चड्ढा ने की कामना, कहा- हम सभी उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं

Last Updated:November 13, 2025, 06:49 IST

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए हर कोई कामना कर रहा है. भले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन अभी उनका घर पर इलाज जारी है. इस बीच कई सेलेब्स ने एक्टर की हेल्थ में सुधार के लिए कामना की. वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम सभी उनकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और पूरा देश उन्हें प्यार करता है.

ख़बरें फटाफट

धर्मेंद्र की सेहत के लिए राघव ने की कामना, कहा- 'उनकी फिल्में देखकर ही...'हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर चल रहा धर्मेंद्र का इलाज.नई दिल्ली. बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह को अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. अब उनका इलाज घर पर हो रहा है और पूरा परिवार उनका ध्यान रख रहा है. फैंस से लेकर करीबी लोग उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए कामना की है और उनके जल्द से जल्द पहले जैसे होने की बात कही है.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें. वे इस देश के एक अत्यंत प्रसिद्ध अभिनेता हैं. हम सभी उनकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और मेरा मानना ​​है कि देश के सभी नागरिक उन्हें पसंद करते हैं, उन पर प्यार लुटाते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं.

बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की चिंता

सोशल मीडिया पर एक्टर के स्वास्थ्य के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा है. अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने चिंता जाहिर की है. सोमवार रात को सलमान खान और शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. हालांकि, अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है और ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें घर अच्छी कंडीशन में भेजा गया है. लंबे समय से इसी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा है, जिसे घर पर भी जारी रखा जाएगा.

घर पर चल रहा धर्मेंद्र का इलाज

भले ही धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर वापस घर भेज दिया गया है, लेकिन डॉक्टर की टीम लगातार उनके घर पर विजिट कर रही है और एक्टर का ध्यान रख रही है. उनके घर पर भी आगे के इलाज की सारी सुविधाएं पहले से कर दी गई हैं. 10 नवंबर को धर्मेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था. डॉक्टर्स ने बताया कि एक्टर ने रिकवरी बहुत अच्छे तरीके से की और इलाज पर रिस्पांड भी किया. इससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आया है.

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 13, 2025, 06:49 IST

homeentertainment

धर्मेंद्र की सेहत के लिए राघव ने की कामना, कहा- ‘उनकी फिल्में देखकर ही…’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj