Rajasthan

राजस्‍थान से दिल्‍ली और मुंबई के लिए स्‍पेशल ट्रेन गुरुवार से , रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्‍ली. ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्‍तर पश्चिम रेलवे तीन सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. ये ट्रेनें राजस्थान से मुंबई, जयपुर और दिल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए चलेंगी. रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. ये गुरुवार के राजस्‍थान के विभिन्‍ शहरों से चलेंगी और रास्‍ते में कई शहरों में रुकते हुए जाएंगी. जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्‍या और बढ़ाई जा सकती है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार पहली ट्रेन 11 दिसंबर को मदार (अजमेर के पास) से चलेगी. ट्रेन नंबर 09603 मदार-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शाम 6:30 बजे रवाना होगी. यह जयपुर रात 8:40 बजे आएगी और 8:50 बजे निकलेगी. अगले दिन दोपहर 3:35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी. रास्ते में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में रुकेगी. वापसी में 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 09604 बान्द्रा से शाम 6:20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:40 बजे दुर्गापुरा पहुंचा देगी.

क्रिसमस के लिए कौन सी ट्रेन

दूसरी खास ट्रेन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर है. ट्रेन नंबर 09063 बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल 24 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे मुंबई से चलेगी और 25 दिसंबर सुबह 6:15 बजे अजमेर पहुंचेगी. वापसी में 09064 अजमेर से 25 दिसंबर को सुबह 11:40 बजे चलेगी और 26 दिसंबर तड़के 4:20 बजे बान्द्रा टर्मिनस आएगी. यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, महेसाना, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर समेत 20 से ज्यादा स्टेशनों पर रुकेगी.

दिल्‍ली जाने के लिए ट्रेन

तीसरी ट्रेन दिल्ली वालों के लिए है. ट्रेन नंबर 04034 नई दिल्ली-साबरमती स्पेशल 10 दिसंबर को रात 11 बजे नई दिल्ली से चलेगी. जयपुर सुबह 4:15 बजे आएगी और 4:25 बजे निकलेगी. दोपहर 4:30 बजे साबरमती पहुंचेगी. वापसी में 04033 साबरमती से 11 दिसंबर शाम 7 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली आएगी. रास्ते में रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड, पालनपुर में रुकेगी. ये सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं और इनमें सभी क्लास के कोच हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj