Rajasthan AQI: दीपावली की रात राजस्थान की हवा बनी जहरीली, पटाखों ने बिगाड़ी सांसें, जयपुर-भिवाड़ी की AQI सबसे खराब

जयपुर. दीपावली के अवसर पर राजस्थान में जमकर पटाखों की आतिशबाजी के साथ त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सभी शहरों में रंग-बिरंगे नजारों से आसमान चमक उठा और खूब रौनक रही. लेकिन इस उत्सव के बीच पटाखों की आतिशबाजी ने एक ही दिन में राजस्थान की हवा को जहरीला कर दिया. जयपुर, बीकानेर और भिवाड़ी जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 को पार कर गया, जो सामान्य से बहुत खराब स्थिति है. भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य शहरों में भी दीपावली की रात AQI स्तर में तेजी से इजाफा हुआ, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है.
19 अक्टूबर को जयपुर, चूरू, बीकानेर, धौलपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जोधपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और टोंक में AQI स्तर 150 से ऊपर रहा, जो ऑरेंज जोन यानी पूअर कैटेगरी में आता है. लेकिन 20 अक्टूबर को दीपावली की रात होते-होते यह 200 से 275 तक पहुंच गया और समग्र राजस्थान में AQI औसतन 300 पर दर्ज हुआ, जो बेहद खराब स्थिति मानी जाती है. जयपुर और भिवाड़ी में सबसे खराब AQI स्तर दर्ज हुआ.
दीपावली पर जहरीली हुई राजस्थान की हवा
राजस्थान में दीपावली की रात अलग-अलग शहरों में दर्ज हुए AQI आंकड़ों पर नजर डालें तो रात 1 बजे तक जयपुर में AQI 383 रहा, जो सबसे खराब स्थिति है. भिवाड़ी में 269, अजमेर में 244, अलवर में 210, भरतपुर में 157, भीलवाड़ा में 210, बीकानेर में 232, चित्तौड़गढ़ में 170, चूरू में 208, श्रीगंगानगर में 258, जैसलमेर में 224, जालोर में 232, जोधपुर में 219, कोटा में 150, पाली में 222, फलोदी में 227, पुष्कर में 211, सीकर में 208, टोंक में 244 और उदयपुर में 179 दर्ज हुआ. समग्र राजस्थान में रात 10 बजे से 2 बजे तक AQI 192 रहा, जिसे सामान्य से खराब स्थिति माना जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार AQI स्तर में सामान्य से बेहद खराब स्तर को अलग-अलग कैटेगरी में बांट गया है. जिसमें जैसे 0-50 अच्छा AQI, 51-100 संतोषजनक, 101-200 खराब, 201-300 बहुत खराब,
301-400 बेहद गंभीर और 401-500 सतर को जानलेवा स्तर माना जाता है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों का AQI स्तर
अगर बात करें राजस्थान में सभी शहरों में दिपावली की रात से 12 से 24 घंटों पहले के AQI स्तर की तो राजधानी जयपुर में 140, अलवर में 106, बाड़मेर में 136, भरतपुर में 127, भीलवाड़ा में 111, भिवाड़ी में 280, बीकानेर में 251, बूंदी में 140, चित्तौड़गढ़ में 138, चूरू में 150, दौसा में 128, धौलपुर में 238, हनुमानगढ़ में 218, झुंझुनूं में 184, जोधपुर में 157, करौली में 126, कोटा में 137, नागौर में 138, पाली में 126, राजसमंद में 65, सवाई माधोपुर में 157, सीकर में 158, टोंक में 184, उदयपुर में 109, अजमेर में 140, जैसलमेर में 99 और कोटा में 160 तक AQI स्तर दर्ज हुआ. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिपावली के 2 से 3 दिन राजस्थान में लगातार AQI का स्तर अधिकांश जिलों में खराब ही रहेगा. वहीं दिपावली के 5 से 6 दिन बाद AQI स्तर सामान्य स्थिति में पहुंचने की संभावना है.



