Rajasthan

Rajasthan Latest News Update . Weather Crime Farmers Protest Cleanliness

Last Updated:December 14, 2025, 08:34 IST

राजस्थान न्यूज़ लाइव: राजस्थान में मौसम परिवर्तन, कानून-व्यवस्था, किसान आंदोलन और स्वच्छता अभियान को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं. करौली में सर्दी बढ़ी, सिरोही में दो गाड़ियों से हुड़दंग करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार हुए, हनुमानगढ़ में किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट है और जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जलमहल की पाल पर राज्य स्तरीय स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं.
करौली में कड़ाके की सर्दी, सिरोही में फिल्मी हुड़दंग, हनुमानगढ़ में महापंचायत.Rajasthan News Live

राजस्थान न्यूज़ लाइव: क्षेत्र में बदल रहा मौसम, कड़ाके की सर्दी का एहसास, करौली क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है. दिन में तेज धूप के बावजूद सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे छाँव में भी गलन महसूस हो रही है. सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़े और गर्म खाद्य पदार्थों की बिक्री में भी इज़ाफ़ा हुआ है.

सिरोही: गोयली चौराहे पर फिल्मी अंदाज में हुड़दंग, चार बदमाश गिरफ्तार

सिरोही के गोयली चौराहे पर दो गाड़ियों से फिल्मी अंदाज में हुड़दंग करने का मामला सामने आया था.
सिरोही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गैंग के चार बदमाशों को दबोचा है.
बदमाशों ने चौराहे पर स्कॉर्पियो और बोलेरो से आमने-सामने एक-दूसरे पर गाड़ी चढ़ाकर हमला किया था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी.
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से इन चारों बदमाशों को दस्तयाब किया.

हनुमानगढ़: एथेनॉल फैक्ट्री आगजनी मामला

17 दिसंबर की महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट, टिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री में आगजनी के मामले को लेकर किसान 17 दिसंबर की महापंचायत की तैयारियों में जुटे हैं.
इस महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.
प्रशासन नहीं चाहता कि इस बार 10 दिसंबर जैसी कोई गलती हो.
किसान 17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण महापंचायत की घोषणा कर रहे हैं, जिसके लिए वे गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं.
मगर, जिला प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और कलेक्ट्रेट पर होने वाली महापंचायत को लेकर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करेगा.
दूसरी तरफ, जिला प्रशासन महापंचायत से पहले मामले का हल निकालने के प्रयास में भी जुटा हुआ है.

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होंगे.
यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 8 से 9 बजे तक जलमहल की पाल पर आयोजित होगा.
मुख्यमंत्री स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देंगे.
इस दौरान ‘नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत होगी.
यह आयोजन स्वायत्त शासन व पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है.
प्रदेशभर में नगरीय निकाय, जिला व पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलेंगे, जिसमें रैलियां, स्वच्छता शपथ, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और प्लास्टिक मुक्त अभियान आयोजित किए जाएंगे.
आमजन, स्वयंसेवी संस्थाएं व युवा समूह अहम भूमिका निभाएंगे.
कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, ज़िला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी भी मौजूद रहेंगे.
About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 14, 2025, 08:34 IST

homerajasthan

करौली में कड़ाके की सर्दी, सिरोही में फिल्मी हुड़दंग, हनुमानगढ़ में महापंचायत.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj