Rajasthan

rajasthan news live | Anupgarh BDO APO, Bhilwara Accident, Kotputli Arrest News Update

Last Updated:November 26, 2025, 08:24 IST

Rajasthan News Live:राजस्थान में बड़ी घटनाएं सामने आईं—अनूपगढ़ में सरपंचों ने BDO हटाने को लेकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद BDO रैगर को APO कर दिया गया. भीलवाड़ा में सड़क हादसे में दो की मौत हुई, जबकि कोटपूतली में गैंगस्टर के नाम वाली जैकेट बेचने पर तीन लोग गिरफ्तार हुए.

ख़बरें फटाफट

अनूपगढ़ बीडीओ को एपीओ किया, भीलवाड़ा में दो की मौत, कोटपूतली में तीन गिरफ्तार.Rajasthan News Live

Rajasthan News Live: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में BDO विनोद रैगर को हटाने की मांग को लेकर कई सरपंच टंकी पर चढ़ गए थे. 9LM और 3ND की टंकियों पर सरपंचों सहित कुल 9 लोग चढ़े थे, जिसमें सरपंचों के समर्थन में ग्रामीण भी शामिल थे. BDO विनोद रैगर पर भ्रष्टाचार और गलत आचरण के आरोप थे. प्रदर्शनकारी निलंबन आदेश होने तक उतरने से इनकार कर रहे थे.

अपडेट: ग्रामीण पंचायती राज विभाग ने BDO विनोद रैगर को एपीओ (APO) कर दिया है. आगामी आदेशों तक उनका मुख्यालय जयपुर रहेगा. एपीओ आदेश जारी होने के बाद, रात में 6 सरपंच और ग्रामीण टंकी से नीचे उतर गए.

भीलवाड़ा ब्रेकिंग: सड़क हादसे में दो लोगों की मौतभीलवाड़ा जिले के बासा का खेड़ा चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ. इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

कोटपूतली: लॉरेंस के नाम का महिमा मंडन करने वाली जैकेट बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तारकोटपूतली में लॉरेंस बिश्नोई के नाम का महिमा मंडन करने वाली जैकेट बेचने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी कोटपूतली निवासी कृष्ण, सुरेश व संजय हैं. पुलिस ने उनके पास से 35 जैकेट बरामद की हैं. यह कार्रवाई कोटपूतली थाना पुलिस ने की है.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 26, 2025, 08:24 IST

homerajasthan

अनूपगढ़ बीडीओ को एपीओ किया, भीलवाड़ा में दो की मौत, कोटपूतली में तीन गिरफ्तार.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj