Rajasthan

Rajasthan News Live: बारां में सर्दी के चलते स्कूल बंद, जालोर में बस हादसा, मेड़ता में किसानों का महापंचायत, पढें बड़ी खबरें

Rajasthan News Live: बारां जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने 5 जनवरी को सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है. आदेश में कहा गया है कि अवज्ञा करने पर संबंधित विद्यालयों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में पुलिस को संदिग्ध बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना मिली. नाईयो की बस्ती रोड पर यह वस्तु रखी मिली.पुलिस ने आस-पास के लोगों को सतर्क किया और सेना व एयरफोर्स को सूचना दी. बम निरोधक दस्ते के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जालोर जिले से भी बड़ी हादसे की खबर आई है. गुड़ा से अगवरी के बीच नेशनल हाईवे पर एक निजी बस पलट गई. तेज रफ्तार से जा रही बस पलटने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आहोर और जालौर के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. सांचौर से जयपुर होकर करौली जा रही थी यह बस। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

बारां में सर्दी के चलते स्कूल में अवकाश

बारां जिले में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते 5 जनवरी को सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिले के कई हिस्सों में सुबह से ही ठंडी हवाओं और कोहरे का प्रभाव देखा गया. आमजन से अपील की गई है कि वे मौसम के अनुसार सुरक्षा उपाय करें. ठंड के कारण विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है.इस दौरान स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन गतिविधियां स्थगित रहेंगी.

बीकानेर में संदिग्ध बमनुमा वस्तु बरामद

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में नाईयो की बस्ती रोड पर संदिग्ध बमनुमा वस्तु मिलने से इलाके में अफरातफरी मच गई. नाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सतर्क किया. सेना और एयरफोर्स को भी सूचना दी गई. बम को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया और बम निरोधक दस्ते की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करेगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आसपास के क्षेत्र में बिना जरूरत घूमने से बचें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत दें. आगे की कार्रवाई बम निरोधक दस्ते द्वारा की जाएगी.

जालोर में निजी बस पलटने से दो की मौत 15 घायल

जालोर जिले के गुड़ा से अगवरी के बीच नेशनल हाईवे पर एक निजी बस पलट गई. तेज रफ्तार से जा रही बस में सवार यात्रियों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद एम्बुलेंस और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आहोर और जालौर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. बस सांचौर से जयपुर होकर करौली जा रही थी. स्थानीय लोग और प्रशासन राहत कार्य में जुट गए हैं. हादसे की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हुआ और सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जा रही है.

मेड़ता सिटी में किसानों का महापंचायत

मेड़ता सिटी में आज किसानों की महापंचायत आयोजित की गई. प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू करने के बावजूद तैयारियां जारी रहीं और किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया. अनुमान है कि 20 हजार से अधिक लोग जुटे.धारा 163 के कारण प्रशासन व किसानों के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है. किसान फसल बीमा योजना से मेड़ता के 74 गांवों को बाहर रखे जाने, रेलवे अधिग्रहण में जमीन की DLC रेट कम होने तथा बिना सहमति के खेतों में बिजली पोल लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj