Rajasthan News Live : राजस्थान में बारिश के आसार, पोकरण के लिए आज का दिन है खास, पढ़ें ताजा अपडेट

Last Updated:May 11, 2025, 10:10 IST
Rajasthan News Live Update : मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं. राजस्थान के पोकरण के लिए आज का दिन बेहद खास है. यहां 27 साल पहले 11 मई 1998 को खेतोलाई…और पढ़ें
जैसलमेर के पोकरण में आज के ही दिन भारत ने परमाणु परीक्षण किया था.
हाइलाइट्स
राजस्थान में हल्की बारिश की संभावनापोकरण में 27 साल पहले परमाणु परीक्षण हुआ थाजालोर में लूट के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan Weather Update Live : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने के आसार हो गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है. कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा था. वहीं 18.4 डिग्री सेल्सियस के साथ माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. आगामी 24 घंटों में जयपुर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
Rajasthan News Live Update : राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण के लिए आज का दिन काफी अहम है. आज से 27 साल पहले 11 मई 1998 को भारत ने पोकरण के खेतोलाई में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था. खेतोलाई गांव में 11 मई 1998 को बुद्ध मुस्कुराए थे. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की देखरेख में यह सफल परमाणु परीक्षण हुआ था. इस परीक्षण के बाद पोकरण को परमाणु सिटी भी कहा जाने लगा है.
Jalore News Live Update : जालोर में ज्वेलर्स के साथ में हुई लूट के मामले में भीनमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बीती 2 मई को दिलीप कुमार सोनी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश कुमार, श्रवण सिंह, दिनेश जाट, अशोक सिंह, जोग सिंह और महावीरसिंह को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जालोर की रामसीन पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी रमेश कुमार जाट पुनासा का रहने वाला है. वह 3 महीने से फरार चल रहा था.
Sandeep Rathore
संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.
संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से से जुड़े हैं.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
homerajasthan
राजस्थान में बारिश के आसार, पोकरण के लिए आज का दिन है खास, पढ़ें ताजा अपडेट



